Showing posts with label ITI Electrician. Show all posts
Showing posts with label ITI Electrician. Show all posts

Friday, January 22, 2021

Protective precautions and first aid Electrician Mock Tests

सुरक्षात्मक सावधानियाँ एवं प्राथमिक उपचार (Protective precautions and first aid)

Electrician Mock Tests, if you are also preparing for any ITI Electrician or Electrical related competition test, then we have made available for you online test free.

प्रश्न 20 , वैद्युतिक उपकरणों की बॉडी को ' अर्थ ' ( earth ) क्यों किया जाता है ? 

उत्तर - वैद्युतिक उपकरणों की धात्विक बॉडी को अर्थ ' कर देने से विद्युत झटका लगने की सम्भावना काफी कम हो जाती है । यदि किसी कारणवश फेज तार बाँडी को स्पर्श करने लगे तो बॉडी के अर्थ होने के कारण फ्यूज जल जायेगा और मैकेनिक को बॉडी स्पर्श करने पर भी विद्युत झटका नहीं लगेगा ।

 प्रश्न 21. किसी वैद्युतिक उपकरण का एलग - टॉप परिवर्तित करते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिये ? 

उतर - उपकरण की मेन्स - लीड के तीनों तारों यथा फेज , न्यूट्रल और अर्थ को प्लग - टॉप के पिनों में इस प्रकार कसें कि वे साँकिट के क्रमशः फेज , न्यूट्रल तथा अर्थ से ही सम्पर्क करें । यदि आवश्यक समझें तो फेज टैस्टर से फेज की पहचान कर लें ।

 प्रश्न 22. बिना प्लग - टॉप लगाये किसी उपकरण की मेन्स - लौड़ को सप्लाई - साँकिट में लगाने से क्या हानि है ?

 उत्तर - बिना प्लग - टॉप के उपकरण की मेन्स - लौड को विद्युत स्त्रोत से ठीक प्रकार संयोजन नहीं हो पाता और स्पार्किग होती रहती है । इससे ऊमा के रूप में विद्युत शक्ति का अपव्यय होता रहता है और आग लगने की सम्भावना भी बनी रहती है ।

 प्रश्न 23 , स्पार्किंग ( sparking ) से तुम क्या सपड़ाते हो ? 

उत्तर - दो वैद्युतिक तारों अथवा संयोजकों के आपस में जुड़ने अथवा पृथक होते समय जो चिंगारी पैदा होती है उसे स्पार्किग कहते हैं ।

 प्रश्न 24. स्पार्किग क्यों होती है ? 

उत्तर - जब दो सजीव ( live ) चालक / संयोजक एक - दूसरे के सम्पर्क में आते हैं तो सम्पर्क स्थापित होने के एक पल पूर्व , कुछ इलैक्ट्रोन्स अपनी तीव्र गति के कारण उतावलेपन में वायु में होकर एक चालक से दूसरे चालक पर कूद जाते हैं । इस प्रक्रिया में इलैक्ट्रोन्स , वायु कणों से घर्षण कर , प्रकाश तथा ऊमा उत्पन्न करते हैं ; यही स्माकिंग है । इसी प्रकार , जब दो सजीव चालक एक - दूसरे से पृषक होते हैं तब भी स्पार्किंग होती है । 

प्रश्न 25. प्राथमिक उपचार से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर - किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का डॉक्टर के आने से पूर्व किया जाने वाला उपचार , प्राथमिक उपचार कहलाता है । 

प्रश्न 26. प्राथमिक उपचार के लिए कार्यशालाओं में क्या - क्या सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए ?

 उत्तर - स्ट्रेचर , प्राथमिक उपचार बॉक्स ( First aid box ) आदि ।

 प्रश्न 27. विद्युत हाटके से पीड़ित व्यक्ति को क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए ? 

उतर- 

( i )पीड़ित के चारों ओर से भीड़ हटा दें जिससे कि उसे स्वच्छ वायु मिलती रहे । 

( ii ) पीड़ित के मुंह से नकली दाँत , पान , तम्बाकू आदि निकाल दें ।

 ( iii ) पीड़ित के जले अंगों अथवा छालों को कपड़े अथवा कागज से दक दें ।

 ( iv ) सर्दी के मौसम में पीड़ित को गर्म रखें । उसे पलंग , दरी , चटाई आदि पर लिटा कर कम्बल से दक दें परन्तु मुंह खुला रखें । 

( v ) यदि पीड़ित को श्वास लेने में कठिनाई हो रही हो तो कृत्रिम श्वास क्रिया अपनाएँ । 

प्रश्न 28. विद्युत झटके के कारण मूञ्छित हो गये व्यक्ति को तुम कैसे होश में लाओगे ? 

उत्तर - मूच्छित व्यक्ति को तुरंत बिस्तर अथवा सूखे लकड़ी के फर्श पर लिटा दें । यदि पीडित की श्वास चल रही है तो 34 मिनट उसे आराम करने दे जिससे कि उसके शरीर में एकत्रित विद्युत समाषा हो जाये और तब उसके मुँर पर ताजे पानी के छोटे मारकर उसे होश में लाएं । 

प्रश्न 29 , कृत्रिम श्वास क्रिया ( artificial respiration ) कैसे की जाती है ? 

उतर - कृत्रिम रूप से श्वास देने की तीन विधियाँ है ( ) सिल्वेस्टर विधि ( Sylveter method ) | ( i ) शैफर विधि ( Schaffer's method ) | ( m ) मुंह से मुंह में श्वास देना ( Mouth to mouth resuscitation method ) | 

प्रश्न 30. कृत्रिम त्वास देने की सरल विधि क्या है ?

 उतर - पत्रिम श्वास देने की सरल विधि है मुंह से मुंह में जोर - जोर से पूंक मारकर स्वास देना । इसके लिए पीड़ित को पीठ के बल लिटाकर , पोठ के नीचे तकिया आदि लगाकर उसका मुंह पीछे की ओर लटका लें । अब एक हाथ से पीड़ित की नाक बंद करके अपने मुंह क्रिया 5-10 बार दोहराएं । से उसके मुंह में जोर से हवा भरे । हवा को बाहर निकालने के लिए अपना मुंश हटा लें । 

प्रश्न 31. विद्युत झटके से पीड़ित व्यक्ति को खाने - पीने की क्या वस्तु देनी चाहिए ? 

 उत्तर - बिना डॉक्टर की राय के ताजे पानी के अतिरिक्त पीड़ित को खाने पीने की कोई वस्तु न दें ।

प्रल 32. वैद्युतिक कार्यशाला में आग बुझाने के क्या - क्या उपकरण उपलञ्च रहने चाहिए ।

 उत्तर -10 कार्बन डाइ - ऑक्साइड ' प्रकार के अग्निशमन या ( Co. type fire Extinguisher ) |

 ( i ) रेत से भरी बास्टियाँ । ( ii ) जल की व्यवस्था । 

प्रल 33. विद्युत तारों से लगी आग को कैसे बुझाना चाहिए ? 

उत्तर - सर्वप्रथम मेना स्विच को अफि कर दे । इसके बाद कार्बन डाइऑक्साइड ( CO . ) अथवा कार्बन टेट्राक्लोराइड ( CC ) प्रकार के अग्निशमन यंत्र से चारों पर , गैस का

बुझ जाय ।  छिड़काव करें जिससे कि जलने वाली वस्तुओं की ऑक्सीजन सप्लाई कट जाय और आग 

प्रश्न 34. विद्युत तारों में लगी आग को बुझाने के लिए पानी का प्रयोग क्यों निषिद्ध 

उत्तर - सामान्य जल विद्युत का सुचालक होता है जिससे आग बुझाने वाले व्यक्ति को विद्युत झटका लग सकता है । मेन्स - स्विच ऑफ करने के बाद लकड़ी , कपड़ा आदि में लगी आग को बुझाने के लिए पानी का प्रयोग किया जा सकता है ।

 प्रश्न 35. अग्निशमन यंत्र ( fire extinguisher ) क्या होता है ?

 उत्तर - यह यंत्र जल रही वस्तुओं पर ऐसे पाउडर , द्रव या गैस का छिड़काव करता है जो स्वयं जलनशील नहीं होता और जल रही वस्तु को ऑक्सीजन सप्लाई रोक कर आग को बुझा देता है ।

 प्रश्न 36. अग्निशमन यंत्र कितने प्रकार के होते है ? 

उत्तर - अग्निशमन या पाँच प्रकार के होते है 0 जलयुक्त यंत्र । ( 1 ) झाग पैदा करने वाले यंत्र । ( m ) शुष्क पाउडर वाले यंत्र । ( iv ) कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करने वाले या । ( v ) कार्बन टेट्राक्लोराइड युक्त यंत्र । 

प्रश्न 37 , आग बुझाने में रेत क्या कार्य करता है ? 

उत्तर - जलती हुई वस्तुओं पर रेत छिड़कने से उनकी ऑक्सीजन की सप्लाई अवरुद्ध हो जाती है और आग बुझ जाती है । 

प्रश्न 38. कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करने वाला अग्निशमन या कैसे कार्य करता है ? 

उत्तर - इस या में सोडियम बाइकार्बोनेट ( NaHCO . ) घोल भरा होता है । इसके अतिरिक्त एक कांच की बोतल में तनु गंधक का अम्ल ( H , SO ) भरा होता है । बोतल के अपर एक धालिक घुन्डी इस प्रकार लगायी जाती है कि यंत्र को उल्टा करके जोर से धरती पर पटकने से घुन्डी , बोतल को तोड़ देती है और अम्ल , सोडियम बाइकानिट के सम्मर्क में आ जाता है । दोनों पदार्थों की रासायनिक क्रिया से कार्बन - ऑक्साइड गैस ( CO . ) पैदा होती है । ZNaHCO , + H , 50 , -Naso , + 210 + 200 , 

प्रश्न 39. आधुनिक लघु आकार के अग्निशमन यत्रों में कौन - सा द्रव भरा होता है ?

 उत्तर - आधुनिक यजों में कार्बन टेट्राक्लोराइड अथवा बोमो क्लोरो - डि - फ्लूरो मौन ( Carbon tetrachloride or Bromo - chloro - de - fluro - methane ) नामक द्रव भरा होता है । 

प्रश्न 40. यदि किसी व्यक्ति के वस्त्रों में आग लग जाये तो उसे कैसे बुझाओगे ? 

उतर - पर्याप्त मात्रा में जल के छिडकाव से अथवा कम्बल या मोटी चादर उदाकर । कम्बल या मोटी चादर उढ़ाने से अक्सिीजन की सप्लाई कट जाती है और वनों में लगी आग शोध बुझ जाती है । 

Saturday, May 2, 2020

Equation of alternating current and voltage in Hindi

प्रत्यावर्ती धारा परिपथ  ( #Alternating current circuit )



 प्रत्यावर्ती धारा एवं वोल्टेज का समीकरण ( Equation of alternating current and voltage ) 

                                                                प्रत्यावर्ती धारा का तात्माणिक मान ( instantaneous alue ) प्रत्येक क्षण बदलता रहता है तथा परिपथों में इसका प्रभाव आत करने के लिये वर्ग माध्य मूल ( root mean square ) मान को प्रयुक्त किया जाता है ।

प्रत्यावर्ती धारा उत्पादन के लिये प्रत्यावर्तक ( alternator ) प्रयक्त किया जाता है । एक सरलतम व्यवस्था में किसी कुण्डली को शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र में तेजी से घुमाने पर प्रत्यावर्ती धारा उत्पन्न की जा सकती है । चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के लगातार घमने से कुण्डली से ग्रन्थित ( linked ) फ्लक्स प्रन्थियों ( flux Hares ) की संख्याओं में परिवर्तन होता है ।

जिसके कारण फैराडे के विद्युत - चुम्बकीय प्रेरण के नियम के अनुसार कुण्डली में वि . वा . बल प्रेरित होता है । यदि कुण्डली के तल का क्षेत्रफल A , तथा उसमें वर्तनों ( turns ) की संख्या N है तब चुम्बकीय क्षेत्र B में , कोणीय वेग ω  से कुण्डली को घुमाने पर प्रेरित वि . वा . बल

e = NBA ωsin ωt                                    (1)



Alternating Voltage and Current

#Alternatingcurrent circuit


 यहाँ  e वि . वा . बल का तात्क्षणिक मान है ।  कि वि० वा . बल का मान समय ' ' के साथ परिवर्तित होता है ।
समीकरण में sin ωt का अधिकतम मान 1 हो सकता है । अत : कुण्डली में प्रेरित अधिकतम वोल्टेज

Emax = NBA ω                                         (2)


NBA R ω = Emax. रखने पर प्रत्यावर्ती धारा की समीकरण

e = Emax sin ωt                                        (3)

 वोल्टेज का अधिकतम मान ( peak value or maximum value or crest value ) अथवा शिखर मान कहलाता है । इसी प्रकार किसी परिपथ में ए . सी . वोल्टेज e = Emax ωt प्रयुक्त करने पर उसमें प्रवाहित धारा भी समय के साथ परिवर्तित होगी । A . C . परिपथों में धारा प्रयुक्त अवयवों ( प्रतिरोध , प्रेरक एवं धारिता ) पर निर्भर करती है । सामान्य रूप से । सेकण्ड पर किसी परिपथ में प्रवाहित धारा का रूप निम्नलिखित होता है ।

 i = Imax  sinwt                                        (4)

यहाँ Imax परिपथ में प्रवाहित होने वाली अधिकतम धारा है । यदि किसी परिपथ में वोल्टेज एवं धारा समीकरण  3 तथा  4 के अनुसार हो तब वोल्टेज एवं धारा वक्र  2 की भांति प्रदर्शित किया जा सकता है ।

AC Fundamentals in Hindi
Equation of alternating current

 आयाम ( Amplitude ) :-

                                 प्रत्यावर्ती धारा के अधिकतम मान ( Emax या Imax ) को धारा का आयाम कहते हैं ।  

आवर्तकाल ( Time Period )

                                       चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के परिभ्रमण के एक चक्कर में धारा शून्य से अधिकतम , अधिकतम से शून्य तथा पुनः विपरीत दिशा में अधिकतम तथा पुनः शून्य होती है । इस सम्पूर्ण चक्र में व्यय समय धारा का आवर्त काल कहा जाता है । यदि कुण्डली का कोणीय वेग ω हो तब एक परिभ्रमण में लिया गया समय अर्थात् आवर्त काल

Awartkal formula

T = 2π/ω


 आवृत्ति ( Frequency ) 

                                           एक सेकण्ड में प्रत्यावर्ती धारा द्वारा पूर्ण किये गये चक्रों की संख्या ( cycles / second ) धारा की आवृत्ति कहलाती है । सामान्यतः आवृत्ति , कुण्डली द्वारा एक सेकण्ड में किये गये । परिभ्रमणों की संख्या के बराबर होती है अर्थात्

Frequency formula

F = 1/t

   =ω/2π

ω=2πf


 प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान ( Average Value of A . C . ) 

                                                                     प्रत्यावर्ती धारा के पूर्ण चक्र का औसत मान शून्य होता है । धारा का अर्धचक्र में औसत मान निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जा सकता है 

Meaning of reversal

Average Value of A . C .

Iav  = 1/2π f0  imax ωt d (ωt)

     =2π/Imax

 प्रत्यावर्ती धारा का वर्ग माध्य मूल मान ( Root mean Square Value of A . C )

                                                                         यह प्रत्यावर्ती धारा का प्रभावी मान है । यह निम्न सूत्र द्वारा ज्ञात किया जा सकता है 

R M S Value of  farmula

RMS value of sine wave

Root mean Square Value of A . C


 प्रत्यावर्ती धारा का वर्गमाध्य मूल मान दिष्ट धारा के उस मान के बराबर है जिसके द्वारा किसी प्रतिरोध में उतनी ही दर से ऊष्मा उत्पन्न होती है जितनी कि प्रत्यावर्ती धारा में होती है ।

                                                                                                           Tecnicalswitch.co

Thursday, April 30, 2020

Basic Principles of Electromagnetism and Magnetic Field

 विद्युत चुम्बकत्व ( #Electromagnetism ) 

 चुम्बकीय क्षेत्र ( Magnetic Field ) :-
                                                          किसी चुम्बक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें किसी चुम्बकीय सुई     ( magnetic needle ) पर एक बल आघूर्ण ( torque ) आरोपित होता है एवं जिसके कारण वह किसी निश्चित दिशा में ठहर जाती है , चुम्बकीय क्षेत्र कहलाता है । 

चुम्बकीय क्षेत्र का मात्रक न्यूटन / एम्पियर - मीटर है । इसका एक अन्य मात्रक गौस ( Gauss ) है ।

 न्यूटन / एम्पियर - मीटर = 104 गौस 

 चुम्बकीय बल रेखायें ( Magentic lines of Force ) :-
                                                                                 चुम्बकीय क्षेत्र में बल रेखायें वे काल्पनिक रेखायें हैं जो चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा प्रदर्शित करती हैं ।

 चुम्बकीय फ्लक्स ( Magentic Flux p ) :-

                                                               किसी एक समान चुम्बकीय क्षेत्र ( B ) तथा इसके लम्बवत् क्षेत्रफल A का गुणनफल ( BA ) , क्षेत्रफल A से गुजरने वाला फ्लक्स होता है ।
Φ = BA वेबर ( Wb ) तथा B = * वेबर / m 2
 इस प्रकार चुम्बकीय क्षेत्र का मात्रक वेबर / m 2 होता है । इसे टैस्ला ( Tesla ) कहते हैं ।
 1 tesla = 1 Wb / m 2 

 चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व  (Magnetic flux density) :-
                                                   B = Φ/Aवेबर / m 2 
 यदि 1 वेबर के उत्तरी ध्रुव को m वेबर के बिन्दु ध्रुव ( point pole ) से r मीटर की दूरी पर रखा जाये तब इनके मध्य एक बल ( H ) उत्पन्न होता है जिसे निम्नलिखित सूत्र द्वारा प्रदर्शित करते हैं

 फ्लक्स घनत्व B तथा H एक - दूसरे के समानुपाती हैं ,


 प्रतिचुम्बकीय पदार्थ ( Dia - magnetic Substances ) :-
                                                                          किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरे के समीप लाने पर प्रतिकर्षित ( repel ) होने वाले पदार्थ प्रतिचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं । इन पदार्थों का यह गुण “ प्रतिचुम्बकत्व " ( Dia - magnetism ) कहलाता है ।

उदाहरण - बिस्मथ ( Bi ) , जस्ता ( Zn ) , हीरा ( C )

 अनुचुम्बकीय पदार्थ ( Para - magnetic Substances ) :-
कुछ पदार्थ किसी शक्तिशाली चुम्बक के सिरे के समीप लाने पर सिरे की ओर आकर्षित हो जाते हैं । ऐसे पदार्थ अनुचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं तथा यह गुण अनु - चुम्बकत्व ( Para magnetism ) कहलाता है ।

उदाहरण - सोडियम ( Na ) , प्लेटिनम ( Pt ) , मैंगनीज ( MR )

 लोह चुम्बकीय पदार्थ ( Ferro - magnetic Substances ) :-
                                                                        ऐसे पदार्थ जो चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर क्षेत्र की दिशा में प्रबलता से चुम्बिकत होते हैं तथा किसी शक्तिशाली चुम्बक के समीप लाये जाने पर सिरे की ओर तीव्र गति से आकर्षित होते हैं । यह गुण लौह चुम्बकीय ( Ferro - magnetism ) कहलाता है ।

उदाहरण - लोहा ( Fe ) , निकिल ( Ni )

 फैराइट्स ( Ferrites ) :-
                                 फैराइट एक सिरेमिक पदार्थ है । लोहे की भाँति इसकी चुम्बकशीलता उच्च होती है । इसकी चुम्बकशीलता 50 व 3000 के मध्य होती है । फैराइट कुचालक होते हैं । इनका मुख्य उपयोग रेडियो आवृत्ति ट्रांसफॉर्मर में कोर ( core ) की भाँति किया जाता है ।



चुम्बकीय हिस्टेरीसिस ( Magnetic Hysteresis ) :-

                                                          चुम्बकीय हिस्टेरीसिस किसी चुम्बकीय पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण पदार्थ में चुम्बकत्व उत्क्रमण ( magnetism reversal ) पर कुछ ऊर्जा क्षय हो जाती है ।
 इसे B - H वक्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है । 

 B - H वक्र का क्षेत्रफल ( fHdB ) किसी चुम्बकीय सैम्पल के चुम्बकन ( magnetization ) के एक चक्र में किया गया कार्य है ।
Hysteresis meaning in Hindi
Magnetic Hysteresis


 दायें हाथ का नियम ( Right Hand Rule ) :-
                                                              यदि हम अपने दायें हाथ का पंजा पूरा फैलाकर इस प्रकार रखें कि अंगूठा धारा ( i ) की दिशा तथा फैली हुई उंगलियाँ बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र ( B ) की दिशा में हो तो चालक पर लगने वाला बल ( F ) हथेली के लम्बवत् हथेली से धक्का देने की दिशा में होगा

Right hand thumb rule
Right hand rule

 दक्षिणावर्ती पेंच का नियम ( Cork Screw Rule ) :-
                                                                       यदि हम पेंच कसते समय पेंचकस को दायें हाथ में पकड़कर इस प्रकार घुमायें कि पेंच की नोंक चालक में बहने वाली धारा की   दिशा में चले तो जिस दिशा में पेंच को घुमाने के लिये अँगुठा घमता है वह चुम्बकीय बल रेखाओं की दिशा होगी ।
corkscrew law
corkscrew law

 फ्लेमिग का बायें हाथ का नियम (Fleming ' s Left Hand Rule ) :-
                                                                                                     यदि हम अपने बायें हाथ के अंगुठे तथा उसके पास वाली दोनों अँगुलियों को इस प्रकार फैलायें कि दोनों एक - दूसरे के लम्बवत् रहे तब यदि पहली अंगुली चुम्बकीय क्षेत्र ( B ) की दिशा और बीच वाली अंगुली धारा ( i ) की दिशा प्रदर्शित करती है तो । अंगूठा चालक पर लगने वाले बल ( F ) की दिशा प्रदर्शित करेगा ।


Fleming left hand rule in hindi
Fleming ' s Left Hand Rule
 लम्बे ऋजु धारावाही चालक के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र ( Magnetic Field due to a Long Straight Current carrying Conductor ) :-
                                             लम्बे सीधे धारावाही चालक के कारण चालक से लम्बवत । दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र , धारा ( 6 ) के सीधे समानुपाती तथा दूरी के विलोमानुपाती होता है ।


Thursday, April 16, 2020

what is d.c motor. DC motor Theory.Principle of DC Generator

डीसी मोटर क्या है। डीसी मोटर 


D C जनरेटर क्या है (What is D C generator)

मुख्य डी० सी० मशीनें डी . सी . जेनरेटर तथा डी . सी . मोटर हैं । डी . सी . जेनरेटर यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है । जेनरेटर को यांत्रिक ऊर्जा देने के लिये प्रथम चालक ( prime mover ) का प्रयोग किया जाता है । प्राइम मूवर हेतु कोई डी० सी० अथवा ए . सी . मोटर भी प्रयुक्त किया जा सकता है । मुख्य प्राइम मूवर स्टीम इंजिन , पेट्रोल इंजिन , गैस टरबाइन , जलटरबाइन इत्यादि है । 

जेनरेटर में एक स्थिर भाग (A fixed part in the generator)

जेनरेटर में एक स्थिर भाग ( stator ) चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है तथा एक घूर्णीय गति करने वाला भाग आर्मेचर ( armature ) होता है । स्थिर भाग में चुम्बकीय ध्रुव ( magnetic poles ) एवं क्षेत्र कुण्डली ( field winding ) होती है । आर्मेचर कुण्डली में चालक श्रेणी - समानान्तर क्रम में संयोजित रहते हैं । आर्मेचर शाफ्ट पर एक कम्यूटेटर प्रयुक्त किया जाता है । जिसका संयोजन आर्मेचर चालकों से होता है । कम्प्यूटेटर पर स्थिर ( fixed ) बुश लगे होते हैं जिनके द्वारा आर्मेचर में उत्पन्न धारा बाह्य परिपथ को दी जाती है । 

चुम्बकीय क्षेत्र .फैराडे के विद्युत चुम्बकीय नियम (Magnetic field. Faraday's electromagnetic law)


चुम्बकीय क्षेत्र  में आर्मेचर कुण्डली के घूमने से आर्मेचर चालक चुम्बकीय फ्लक्स को काटते हैं । जिसके फलस्वरूप फैराडे के विद्युत चुम्बकीय नियम 

Faraday's electromagnetic induction laws in hindi
Faraday's electromagnetic induction laws
के अनुसार आर्मेचर चालकों में विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है ।

Working principal of D.C Generator in hindi
Principle of Generator

  डी०सी० जेनरेटर का सिद्धान्त (Principle of DC Generator)

डी०सी० जेनरेटर में विद्युत वाहक बल उत्पन्न होने की क्रिया प्रदर्शित की गई है । जब कुण्डली का तल चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा के लम्बवत् होता है तब कुण्डली से ग्रंथित ( linked ) फ्लक्स  का मान उच्चतम परन्तु फ्लक्स ग्रन्थियों के परिवर्तन की दर निम्नतम होती है । कुण्डली के 90° घूमने पर ग्रन्थियों के परिवर्तन की दर d ( NΦ ) / dt अधिकतम होती है तथा उत्पन्न वि० वा . बल भी अधिकतम होता है । 


कुण्डली के 180° घूर्णन पर d ( NΦ ) / dt पुनः न्यूनतम होने के कारण वि० वा . बल भी शून्य हो जाता है । इसी   प्रकार 18 से 360 यूर्णन पर यास क्रिया  विपरीत दिशा में होती है   प्ररित किया बल का आकार सदसित  किया गया है 

 धारा के एक ही दिशा में प्रवाह होने के लिये कुण्डली के सिरे एक स्पलिट ( split ) रिंग से कनैक्ट किये जाते हैं । " स्पलिट रिंग कम्यूटेटर की भांति कार्य करता है । यह बशों की टायता से घूमने वाले चालक के सिरों के संयोजन उलट देता है जिससे वि० वा० बल की दिशा लोड R में सदा एक ही रहती है । पाटलियों की संख्या बढ़ाने पर उत्पन्न विद्युत वाहक बल स्थिर  प्राप्त होता है ।
 डी० सी० जेनरेटर में उत्पन्न वि . वा . बल निम्न सूत्र द्वारा दिया जाता है ।
 E = ΦZN/60 (P /A ) 

 यहाँ -
Φ - चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा उत्पन्न फ्लक्स 
Z  - आर्मेचर में चालकों की संख्या 
N - आर्मेचर परिभ्रमण की गति 
P - क्षेत्र में ध्रुवों की संख्या 
A - कुण्डली में समानान्तर पथों ( parallel paths ) की संख्या । यह कुण्डलन के प्रकार अर्थात् लैप अथवा तरंग कुण्डलन पर निर्भर करता है 


डी० सी० जेनरेटर के मुख्य भाग  (Main parts of DC generator )

 डी० सी० जेनरेटर के मुख्य भाग डी . सी . जेनरेटर के मुख्य भाग निम्न हैं ।

( 1 ) क्षेत्र चुम्बक ( Main Field Magnets )
 ( ii ) योक ( Yoke )
( iii ) आर्मेचर ( Armature )
 ( iv ) आमेचर कुण्डलन ( Armature Winding )
( v ) कम्यूटेटर ( Commutator ) 
 (vi ) बुश ( Brush )

 ( 1 ) क्षेत्र चुम्बक ( Main Field Magnets ) :-  क्षेत्र चुम्बक  का कार्य मुख्य फ्लक्स (Φ ) उत्पन्न करना है । यह विद्युत चुम्बक होते हैं । धूव चुम्बक नरम इस्पात Core - Lead Field Coil Lead 
 फील्ड मेगनेट ( Mild Steel ) में बनाये जाते हैं । शन्ट जेनरेटर में क्षेत्र कुण्डलन के लिये पतला चालक तार एवं श्रेणी जेनरेटर में मोटा चालक तार प्रयुक्त किया जाता है ।

 ( ii ) योक ( Yoke )
                         यह जेनरेटर की मुख्य बॉडी ( body ) होती है । इस पर ( अन्दर की तरफ ) मुख्य धूव स्थापित किये जाते हैं । योक के लिये ढलवाँ लोहे ( cast steel ) का प्रयोग किया जाता है ।
 ( iii ) आर्मेचर ( Armature ) 
                           आर्मेचर सिलिकान स्टील की लगभग 0 . 1 सेमी मोटी । लेमिनेशन ( silicon steel laminations ) द्वारा बनाया जाता है । 



लेमिनेशन में आर्मेचर कुण्डली के लिये खाँचे ( Slots ) बने होते हैं । । लेमिनेशन के प्रयोग से आर्मेचर में भंवरधारा हानियाँ कम हो । जाती हैं । 

( iv ) आमेचर कुण्डलन ( Armature Winding ) _ 
         आर्मेचर कुण्डली दो प्रकार की होती है । ( i ) लैप कुण्डलन ( ii ) तरंग कुण्डलन । आर्मेचर कुण्डली आर्मेचर में बने खांचों में स्थिर करने के लिये वैज का प्रयोग किया जाता है । आमेचर कुण्डली में तांबे का चालक तार प्रयोग किया जाता है । 

( v ) कम्यूटेटर ( Commutator ) _ _ _ 
         कम्यूटेटर का मुख्य कार्य आर्मेचर में उत्पन्न वि . वा . बल को एक ही दिशीय ( unidirectional ) करना है । कम्यूटेटर में वैज के आकार ( wedge shaped ) की कठोर तांबे की सेगमेन्ट का प्रयोग किया जाता है ।

( vi ) बुश ( Brush ) 
कम्यूटेटर से धारा प्राप्त करने के लिये सुशों का प्रयोग किया जाता है । बुश , कम्यूटेटर पर बुश होल्डर द्वारा स्थिर रहते हैं । बुश सदा कम्यूटेटर सेगमेन्ट को स्पर्श करते हैं । बुशों को कम्यूटेटर अश के सापेक्ष धुमाकर आवश्यकतानुसार व्यवस्थित किया जा सकता है । बुश प्राय : कार्बन अथवा रोपाइट से निर्मित किये जाते हैं । बुश बनाने के लिये तांबे का प्रयोग भी किया जा सकता है


दोस्तों अगर आप को Tecnical Switch द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तो और उपयोगी लगी है तो आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। और पोस्ट को Like और Share जरूर करे । और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग टेक्निकल स्विच को फॉलो करे

Tuesday, April 14, 2020

iti electrician Power Distribution online test in hindi.Electrician Online Test.ITI Electrician Quiz in Hindi

इलेक्ट्रीशियन मॉक टेस्ट ,यदि आप भी आईटीआई इलेक्ट्रीशियन या इलेक्ट्रिकल से जुडी किसी प्रतियोगिता परिक्षाओ की तैयारी में लगे हे तो हम आपके लिए ऑनलाइन टेस्ट फ्री में उपलब्ध कराये हे #Power Distribution

  ITI Electrician 20 Quiz in Hindi  

1. ए . सी . रिले के ' चैटरिंग ' दोष को . . . . . . . . . . . प्रयोग करके दूर किया जा सकता है ?

 A)  U ' आकृति की क्रोड
 B) लेमिनेटेड क्रोड
 C) चल एवं अचल चुम्बकीय भागों की मैचिंग
 D) शेडिंग कुण्डली
... Answer is D ) 
Ans : ( d ) ए . सी . रिले में चैटरिंग दोष को शेडिंग कुण्डली प्रयोग करके दूर किया जा सकता है"


2. चुम्बकीय ओवरलोड रिले की तुलना में ऊष्मीय ओवरलोड रिले?

 A) अधिक तीव्र होती हैं
 B) आकार में बड़ी होती हैं
 C)अधिक धीमी होती हैं
 D) आकर में छोटी होती हैं
... Answer is C) 
Ans : ( C ) चुम्बकीय ओवरलोड रिले की तुलना में ऊष्मीय | ओवरलोड रिले अधिक धीमी होती हैं 

3. नियन्त्रण परिपथ में विभिन्न प्रकार के रिले प्रयोग किये जाते हैं । ये नियन्त्रण की आवश्यकताओं के अनुरूप पूर्व - निर्धारित अवस्थाओं में प्रचालित होते हैं । कुछ रिले , विलम्बित समय पर प्रचालित होने में सक्षम होते हैं । निम्नलिखित में से कौन - सी समय - विलम्ब रिले के रूप में प्रयुक्त होती है ?

 A) रीड रिले
 B) विद्युत - चुम्बकीय रिले
 C) क्लैपर प्रकार की आर्मेचर रिले
 D) तापीय रिले
... Answer is D) 
नियन्त्रण परिपथ में विभिन्न प्रकार के रिले प्रयोग किये जाते हैं । ये नियन्त्रण की आवश्यकताओं के अनुरूप पूर्व निर्धारित अवस्थाओं में प्रचालित होते हैं । कुछ रिले विलम्बित समय पर प्रचालित होने में सक्षम होते हैं । तापीय रिले विलम्ब रिले के रूप | में प्रयुक्त होते हैं




4.  निम्नलिखित में से कौन - सा एक तात्क्षणिक रिले है?

 A) प्रेरणी टाइप
 B) स्थायी कुण्डली प्रकार
 C) स्थायी चुम्बक चल कुण्डली टाइप
 D) थमोंकपल टाइप
... Answer is C) 
स्थायी चुम्बक चल कुण्डली टाइप रिले एक तात्क्षणिका रिले है । कुण्डली के भीतर एक आयरन प्लन्जर लगा होता है जो र चम्बकीय क्षेत्र स्थापित होने पर परिपथ को पूर्ण करता है ।"

5.  परिपथ वियोजक ( Circuit breaker ) और रिले तुलना में एच . आर . सी . फ्यूज एक बेहतर संरक्षी यानि ( Protective Device ) है?

 A) विद्युत चुम्बकीय प्रतिबलों के विषय में
 B) ऊष्मीय प्रतिबलों के विषय में
 C) दोनों ( A ) और ( B )
 D)  केवल
... Answer is C) 
Circuit Breaker और Relay की तुलना में HRM फ्यूज एक बेहतर संरक्षी युक्ति है जो उष्मीय प्रतिबलों के विषय । तथा चुम्बकीय प्रतिबल के विषय में सुरक्षा देता है ।


6. एक परिपथ विच्छेदक ( Circuit breaker ) में , आर्क ( Are ) को निम्न प्रक्रिया द्वारा पैदा किया जाता है

 A) क्षेत्रीय उत्सर्जन
 B) तापीय उत्सर्जन
 C) परिवर्तन
 D) सभी के द्वारा
... Answer is C) Ans : ( C ) एक परिपथ विच्छेदक में आर्क को परिवर्तन प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न किया जाता है । जब परिपथ में परिवर्तन होता है तब परिपथ के टूटने के कारण आर्क उत्पन्न होता है परिपथ विच्छेदक लोड और नो लोड दोनों पर कार्य करता है ।.



7. बहुमंजिली भवनों में निम्नलिखित उद्देश्य से तड़ित चालक की व्यवस्था की जाती है ?

 A) भूकंप के स्पंदनों को संग्रहीत करने के लिए
 B) तड़ित विद्युत को , तड़ित चालक के माध्यम से पृथ्वी में भेजने के लिए
 C) विद्युत आपूर्ति लाइन से भवन को सुरक्षित रखने के लिए
 D) उपर्युक्त सभी के लिए
... Answer is B) 
Ans : ( b ) बहुमंजिल भवनों में तड़ित विद्युत को तड़ित चालक के माध्यम से पृथ्वी में भेजने के लिये लगाते हैं । तड़ित चालक ऐसे धातु का बना होता है जिसका प्रतिरोध कम हो और यह विद्युत का सबसे अच्छा चालक हो । तड़ित अवरोधक यह सीथे बिजली को जमीन में भेजते हैं"


8. तड़ित की विसर्जित करेंट होती है ।?

 A) 10 , 000 एम्पियर
 B) 1000 एम्पियर
 C) 100 एम्पियर
 D)1 माइक्राएम्पियर
... Answer is A) 
Ans : ( a ) तड़ित ( lightning ) की विसर्जित धारा 10000 Amp | होती है । तड़ित का अर्थ बादलों की बिजली से होता है । तड़ित की वजह से उच्च अर्थात् अधिवोल्टता उत्पन्न होती है । तड़ित से तीन तरह के सुरक्षा करनी पड़ती है । एक जो तड़ित को line पर आने से रोकते है दूसरे जो तड़ित को अवशोषित कर लेते हैं । तीसरे जो उसको परावर्तित कर देते हैं ।

9. वियोजक की वियोजन क्षमता आमतौर पर लिखित में व्यक्त की जाती है

 A) एम्पीयर
 B) वोल्ट
 C) मेगावाट
 D) मेगावोल्ट एम्पीयर
... Answer is D) 
सर्किट ब्रेकर की वियोजन क्षमता मेगावोल्ट एम्पियर  (MVA)  व्यक्त की जाती है । सर्किट ब्रेकर को परिपथ के श्रेणी  में व्यक्त में जोड़ा जाता है

10. किसी  फ्यूज की रेटिंग 8A है । इसका तात्पर्य है?

 A) 8A से धारा कम होने पर यह कार्य नहीं करेगा
 B) इसका प्रतिरोध 8Ω है I
 C) यह केवल तब तक कार्य करेगा जब तक धारा 8A है
 D) 8A से अधिक धारा बढ़ने पर यह पिघल जाएगा
... Answer is D) 
किसी फ्यूज की रेटिंग 8A का तात्पर्य है यदि धारा 8A होगी तो फ्यूज पिघल जायेगा और अन्य उपकरणों की न होने से रक्षा करेगा । यह किसी भी परिपथ के लाइव वायर के श्रेणी क्रम में लगाया जाता है ।"


11.लघु परिपथ की स्थिति में फ्यूज न उड़ने का कारण होता है?

 A) फ्यूज की रेटिंग कम है
 B) फ्यूज की रेटिंग बहुत अधिक है
 C) फ्यूज की रेटिंग मध्यम है
 D) इनमें से कोई नहीं
... Answer is B) 
Ans : ( b ) लघु परिपथ की स्थिति में फ्यूज न उड़ने का कारण है । के फ्यूज की रेटिंग बहुत अधिक है.


12. अतिभारण के विरुद्ध संरक्षण प्रदान करने हेतु किस रिले का प्रयोग किया जाता है

 A) प्रतिबाधा रिले
 B)विद्युत चुम्बकीय आकर्षण रिले
 C) तापीय रिले
 D) बुखोल्ज रिले
... Answer is C) 
 Ans : ( c ) अतिभारण के विरुद्ध संरक्षण प्रदान करने हेतु तापीय | रिले का प्रयोग किया जाता है । वह रिल है जिसका प्रचालन अवयव | में प्रवाहित थारा द्वारा उत्पादित ताप से होता है । ये रिले निम्न चार प्रकार के होते है । 
( 1 ) सम धात्विक पत्ती रिले |

 ( 2 ) द्विधात्विक पत्ती रिले

 ( 3 ) ताप तृत या ताप डूबे रिले

( 4 ) यूटेकिल रिले


13. परिपथ वियोजक का मूल कार्य है?

 A) आर्क का शमन करना 
 B) परिवेशी वायु का आयनन करना 
 C) आर्किग द्वारा वोल्टेज का संचरण करना 
 D)आर्क पैदा करना
... Answer is A) 
Ans : ( a ) परिपथ वियोजक का मूल कार्य आर्क का शमन करना है । परिपथ वियोजक में आर्क का समन Dil circuit Breaker ( O . C . B ) . . Air circuit Breaker ( A . C . B . ) आदि सर्किट ब्रेकर द्वारा किया जाता है ।"

14. निर्वात , तेल और वायु माध्यमों का प्रयोग निम्नलिखित में किया जाता है ?

 A) परिपथ वियोजक 
 B) रिले 
 C) CT / CT 
 D) PT / PT
... Answer is A) 
Ans : ( a ) SF6 . निति , तेल और वायु माध्यमों का प्रयोग | परिपथ वियोजक Circuit Breaker ( C - B ) में किया जाता है 


15. बिजली के झटकों से हुई क्षति की गंभीरता निम्नलिखित पर निर्भर करती है

 A)प्रतिरोध और वोल्टेज 
 B) एम्पियर और समय - अवधि 
 C) वोल्टेज और समय - अवधि 
 D) एम्पियर और प्रतिरोध  
... Answer is B) 
Ans : ( b ) बिजली के झटकों से हुई क्षति की गंभीरता एम्पियर | और समय अवधि पर निर्भर करती है ।.


16. निम्नलिखित में से किस प्रकार का परिपथ वियोजक निम्न वोल्टता और निम्न धारा के लिए अच्छा होगा?

 A)  तेल परिपथ वियोजक 
 B) मिनियेचर परिपथ वियोजक 
 C) वायु परिपथ वियोजक  
 D)  एयर ब्लास्ट परिपथ वियोजक
... Answer is B) 
Ans : ( b ) लघुरूप परिपथ वियोजक ( miniature circuit breaker ) - इस प्रकार के परिपथ वियोजक बड़े आकार के परिपथ वियोजकों का लघु रूप है । बड़े उद्योगों तथा विद्युत उपकेन्द्रों पर निम्न वोल्टता वितरण लाइनों की अति भार धारा ( overload current ) से सुरक्षा के लिए वायु परिपथ वियोजकों ( A . C . Br . ) को प्रयोग किया जाता है । आजकल घरो , कार्यालयों , उद्योगों में प्रकाश पंखा तथा एक फेजी शक्ति परिपथों को नियन्त्रित करने के लिए Miniature circuit Breaker ( M . C . Br . ) का प्रयोग बहुतायत से किया जा रहा है , बाजार में यह M . C . Br . के नाम से जाना जाता है । यह 230V तथा 440V में 40 से 60 | ऐम्पियर तथा विद्युत भार के लिये बनाये जाते हैं ।"


17. प्रेषण लाइन में तड़ित विरामक का प्रयोग निम्नलिखित के लिए किया जाता है?

 A) लाईन की सुरक्षा 
 B) सट्रांफार्मर की सुरक्षा 
 C) इनमें से दोनों 
 D)इनमें से कोई नहीं 
... Answer is C) 
Ans : ( C) प्रेषण लाइन में तड़ित विरामक का प्रयोग लाइन की । | सुरक्षा तथा ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए किया जाता है .


18. ऊष्मीय ( थर्मल ) रिले निम्नलिखित सिद्धांत पर कार्य करता है

 A) यांत्रिक प्रभाव 
 B) ऊष्मीय प्रभाव 
 C) रासायनिक प्रभाव 
 D) विकिरण प्रभाव
... Answer is B) 
Ans : ( b ) ऊष्मीय ( थर्मल ) रिले ऊष्मीय प्रभाव सिद्धान्त पर कार्य | करता है । इस प्रकार की रिले में एक हीटर कुण्डली होती है । इस हीटर कुण्डली को तापन तन्तु भी कहते हैं जो कि विद्युत मोटा अथवा अन्य विद्युत मशीन की श्रेणी में संयोजित रहती है । .

19. यदि लोड का मान . . . से बढ़ जाता है तो अर्थ लीकेज  सर्किट ब्रेकर की सुविधा उपलब्ध की जानी चाहिए?

 A) 1KW 
 B) 3KW 
 C) 5 K W
 D) 10KW
... Answer is C ) 
Ans : ( c ) यदि लोड का मान 5KW से बढ़ जाता है तो अर्थलीकेज सर्किट की सुविधा उपलब्ध की जानी चाहिए ।"

20. MCB एक सर्किट को संरक्षित करता है ?

 A) केवल शॉर्ट सर्किट से 
 B) केवल अति - भार से 
 C) शॉर्ट सर्किट एवं अति - भार दोनों से 
 D)इनमें से कोई नहीं
... Answer is C) 
।

दोस्तों अगर आप को Tecnical Switch द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तो और उपयोगी लगी है तो आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। और पोस्ट को Like और Share जरूर करे । और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग टेक्निकल स्विच को फॉलो करे

Friday, April 10, 2020

EMF equation of transformer in hindi,step Up and Step Down Transformer

ट्रांसफॉर्मर की वि०वा०बल की समीकरण ( E . M . F . Equation of Transformer )

                                                                           ट्रांसफॉर्मर की प्राइमरी कुण्डली में प्रत्यावर्ती धारा प्रवाहित करने पर प्राइमरी में एक स्वः प्रेरित वि . वा . बल उत्पन्न होता है जिसकी समीकरण निम्न है
E1= 4 . 44Φmf N1Volts
यहां Φm  - कोर में उत्पन्न अधिकतम फ्लक्स
N1 - प्राइमरी कुण्डली में टर्न की संख्या
f - सप्लाई आवृत्ति
इसी प्रकार सेकेन्डरी कुण्डली में प्रेरित वि० वा . बल  E2 = 4 . 44Φmf N2 , Volts 

Step up transformer in Hindi
Step up transformer definition


उपरोक्त वि० वा . बल समीकण निम्न प्रकार भी लिखी जा सकती है

 E1 = 4 . 44 BMAfN1 , Volts | (Φ = BA ) तथा E2 = 4 .44 BMAf N2 Volts
ट्रांसफॉर्मर में फ्लक्स घनत्व Bm का मान प्रायः ट्रांसफॉर्मर की उपयोगिता पर निर्भर करता है । उदाहरणतः शक्ति ट्रांसफॉर्मर ( power transformer ) में Bm . का मान 1 . 1 wb / m2 से 1 . 4 wh / m2 तक होता है जबकि एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर में Bm . का मान 0 . 9wb / m2 ' से 1 .1wb / m2 तक होता है ।


यह भी पढ़ें - ट्रांसफॉर्मेशन किसे कहते हैं

 ट्रांसफार्मेशन अनुपात ' K ' ( Transformation Ratio ) 

उपरोक्त वि० वा० बल समीकरणों से
 E1/E2 = N1/N2 =1/K
यहाँ ' K ' ट्रांसफॉर्मेशन अनुपात कहलाता है तथा इसका मान निम्न होता है

  स्टेप - अप तथा स्टेप डाउन ट्रांसफॉर्मर (step Up and Step Down Transformer ) 

 ( 1 ) यदि K > 1 अर्थात् N2 , > N1 , तब यह Step UP ट्रांसफॉर्मर होगा ।
( 2 ) यदि K < 1 अर्थात्N2 <  N1 , तब यह Step Down ट्रांसफॉर्मर होगा ।
ट्रांसफॉर्मर में प्राइमरी एवं द्वितीयक कुण्डली में शक्ति व्यय जमान होता है तथा ट्रांसफॉर्मर का शक्ति गुणक द्वितीयक में प्रयुक्त का प्रकृति पर निर्भर करता है । यदि ट्रांसफॉर्मर का शक्ति क cospΦ है

. 3 . भार विहिन अवस्था में ट्रांसफॉर्मर ( Step down transformer ) 

भार विहिन अवस्था में अर्थात् ट्रांसफॉर्मर की सेके कोई भार संयोजित न होने की दशा में ट्रांसफॉर्मर की ' प्रत्यावर्ती धारा वोल्टेज एप्लाई करने पर प्राइमरी कुण्डली बहुत  कम धारा ( I0 ) प्रवाहित होती है ।
  में एक ट्रांसफॉर्मर का भार विहिन अवस्था डायग्राम प्रदर्शित किया गया है ।
( a ) धारा ट्रांसफॉर्मर की चुम्बन धारा कहलाती है कार्य ट्रांसफॉर्मर कोर में चुम्बकीय फ्लक्स उत्पन्न करना है

 ( b ) धारा ! ट्रांसफॉर्मर की क्रियाशील ( active ) धारा है । तथा यह कोर में होने वाली भंवर धारा एवं हिस्टेरेसिस हानियों की पूर्ति करती है ।
 यदि ट्रांसफॉर्मर का भार विहिन अवस्था में शक्ति गुणक Φ0 है तब भार हीन अवस्था में ट्रांसफॉर्मर द्वारा ली गई शक्ति w0 = V1lo cosΦ0

 ट्रांसफॉर्मर की भार पर क्रिया ( Transformer on Load ) 

जब ट्रांसफॉर्मर की सेकेन्डरी वाइडिंग पर कोई भार संयोजित किया जाता है तब सेकेन्डरी वाइंडिग में धारा I2 , प्रवाहित होती है । धारा I2 , के समानुपाती एक धारा I1 ' , प्रारम्भिक कुण्डली में प्रवाहित होती है । प्राइमरी कुण्डली में प्रवाह होने वाली कुल धारा ,I1 तथा I0 , का वेक्टर योग होती है ।

Thursday, April 9, 2020

Working principle of transformer,What is transformer in hindi

ट्रांसफार्मर का कार्य ,ट्रांसफार्मर क्या है 

ट्रांसफॉर्मर  :-अन्योन्य प्रेरण ( mutual induction ) के सिद्धान्त पर कार्य करने वाली ऐसी युक्ति है जो प्रत्यावर्ती धारा शक्ति ( A . C . Power ) को उच्च वोल्टेज से निम्न वोल्टेज पर अथवा निम्न वोल्टेज से उच्च वोल्टेज पर ट्रांसफर करती है । इस कार्य के लिए ट्रांसफॉर्मर में दो कुण्डलियों एक प्राइमरी ( primary ) तथा दूसरी सेकन्डरी ( secondary winding ) प्रयोग की जाती है । वोल्टेज परिवर्तन की क्रिया में टॉसफॉर्मर की इनपुट शक्ति एवं ट्रांसफॉर्मर से प्राप्त आउटपुट शक्ति बराबर रहती है अर्थात् ट्रांसफॉर्मर विद्युत ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं करता । ट्रांसफॉर्मर में प्राइमरी एवं सेकेन्डरी कुण्डलियाँ एक लौह क्रोड ( iron core ) पर लपेटी जाती है । जिस कुण्डली को A . C . वोल्टेज इनपुट दी जाती है वह प्राइमरी कुण्डली कहलाती है तथा वह कुण्डली जिससे आउटपुट प्राप्त होती है , सेकेन्डरी कुण्डली कहलाती है ।
Types of transformer
Transformer parts

ट्रांसफॉर्मर के प्रकार ( Types of Transformer ) 

ट्रांसफॉर्मर के क्रोड ( core ) की संरचना के आधार पर ट्रांसफॉर्मर तीन प्रकार के होते हैं
( 1 ) क्रोड टाइप ( Core type )
 ( 2 ) शैल टाइप ( Shell type )
 ( 3 ) बैरी टाइप ( Berry type ) 
ट्रांसफॉर्मर में लौह क्रोड का कार्य चुम्बकीय फ्लक्स के लिए निम्न प्रतिष्टम्भ ( low reluctance ) का पथ उपलब्ध कराना है । हम जानते हैं कि ठोस लौह कोर ( solid iron core ) में प्रत्यावर्ती धारा पर भंवर धारा एवं हिस्टेरेसिस हानियाँ उच्च होती है । अतः इन्हें कम करने के लिए लौह कोर लेमिनेटेड ( laminated ) किया जाता है । लेमिनेशन के लिए सिलिकॉन - स्टील मिश्र धातु प्रयुक्त की जाती है । सिलिकॉन - स्टील मिश्र धातु में सिलिकॉन की मात्रा उच्च होती है । लेमिनेशन का आकार ट्रांसफॉर्मर की संरचना के अनुसार होता है ।
   

यह भी पढ़ें

मुख्य लेमिनेशन के आकार निम्न हैं 

 ( i ) E - type 
( ii ) I - type 
( iii ) L - type 
( iv ) U - type 


( 1 ) कोर टाइप ट्रांसफॉर्मर ( Core Type Transformer )

Core type transformer applications IN HINDI
Core type transformer applications


                          इस प्रकार के ट्रांसफॉर्मर में प्राइमरी एवं सेकेन्डरी कुण्डलियाँ आयताकार ( rectangular ) , अण्डाकार ( egg shape ) अथवा  वृत्ताकार ( circular ) होती है I कोर में 1 कोर में L ,U  एवं I आकार की लेमिनेशन प्रयुक्त की जाती है ।

( 2 ) शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर ( Shell Type Transformer )

Shell type transformer in hindi
Shell type Transformer in Hindi

 शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर में प्रयुक्त कोर E तथा 1 या U तथा T प्रकार के होते हैं । छोटे ट्रांसफॉर्मर शैल के आकार के होते हैं । ट्रांसफॉर्मर की प्राइमरी एवं सेकेन्डरी दोनों कुण्डलियाँ कोर के मध्य वाले लिम्ब ( limb ) पर लिपटी होती हैं
शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर :- शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर में दो चुम्बकीय पथ बनते हैं । ट्रासफार्मर की कुण्डलियाँ दोनों तरफ से कोर के बाहरी लिम्बन घिरी होने के कारण यह शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर कहलाता । शेल टाइप ट्रांसफॉर्मर में फ्लक्स का क्षरण ( leakage ) बहुत कम होता है अतः इसका वोल्टेज नियमन ( volkata regulation ) कोर टाइप ट्रांसफॉर्मर की तुलना में उत्तम होता कार में लोहे की मात्रा अधिक होने के कारण यह ट्रांसफार्मर अधिक होते हैं ।

Wednesday, April 1, 2020

Two way switch कनेक्शन और सीडी वायरिंग कैसे करते हैं

Two way switch कनेक्शन और  सीडी wiring कैसे करते हैं

Staircase Wiring in hindi
Staircase wiring


  टू वे स्विच 

         Two way switch  :  टू वे की wiring किस प्रकार की जाती है ये आप अच्छे से तभी समझ पाएंगे जब आप ने कभी टू वे स्विच देख रखा हो
अगर आप ने Two way स्विच देख रखी है तो निचे दिए गए Wiring diagram को देखें और समझने की कोसिस करें |
 घर की wiring या बिजली फिटिंग कैसे करे जिसमें आप अपने Invertersया मेन सप्लाई का connection किसी भी उपकरण में कर सकते थे लेकिन वह connection बहुत ही आसान और साधारण से थे जिनमें आपको मेन सप्लाई को या Inverters की सप्लाई को किसी स्विच पर जोड़ना था और स्विच का दूसरा पॉइंट उपकरण के साथ में जोड़ना था और जैसे ही हम स्विच को जब आएंगे तो मेन सप्लाई उपकरण में जाएगी और उपकरण शुरू हो जाएगा लेकिन टू वे स्विच connection इन दोनों से थोड़ा हटके है. यह The connection ऐसी जगह पर किया जाता है जहां पर दोनों बटन अलग-अलग जगह पर लगे हो और उसके साथ में LED बल्ब एक ही हो. जैसे की
:- सीढियों या रूम के लिए two way  स्विच की wiring  करते हैं ?

एक बल्ब को दो जगह से नियंत्रित कर सकते :-

There are many types of wiring which vary according to the need at different places.

Today I am going to tell you about a wiring with the help of which you can control a bulb from two places, that means you can turn on and off.


जीना wiring कैसे करें  वायरिंग का नाम :-

इस वायरिंग का नाम है - Two way Live wiring


जीना wiring क्या है ? :-


Live wiring is a wiring that is used for living, with a bulb attached to it.

Which we can control from both the bottom and the top of life.

With this, we can turn the bulb up and down and turn it off from there, which will also cost us less electricity.









जीना वायरिंग में प्रयुक्त सामग्री :-

  1. बल्ब
  2. बल्ब होल्डर,
  3.  2 way switch 
  4. वायर

जीना वायरिंग कैसे करें ? :-


इस वायरिंग में आपको पहले टू वे स्विच के मिडिल point पर फेज देना है तथा बाकी दो point को दूसरे टू वे स्विच के दोनो point से जोड़ देना है ।
अब दूसरे टू वे स्विच के मिडिल point को बल्ब होल्डर के एक प्वाइंट से जोड़ना है तथा बल्ब होल्डर के दूसरे प्वाइंट को न्यूट्रल लाइन से जोड़ना है ।
जीना वायरिंग में एक टू वे स्विच जीने के नीचे तथा एक टू वे स्विच जीने के ऊपर लगा रहता है तथा बल्ब जीने पर उचित जगह लगाया जाता है ।


नीचे दिए चित्र अनुसार तारों के कनेक्शन करें  :-


Two way switch symbol  in hindi
Two way switch 

दोस्तों अगर आप को Tecnical Switch द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तो और उपयोगी लगी है तो आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। और पोस्ट को Like और Share जरूर करे । और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग टेक्निकल स्विच को फॉलो करे

Monday, March 30, 2020

Electrical Switch.स्विच किसे कहते हैं

                                     स्विच (#Switch)


आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि What Is Electrical Switch In Hindi , Electrical Switch Types In Hindi तो आज इस पोस्ट में हम आपको इलेक्ट्रिकल स्विच के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं. 

स्विच परिभाषा  (Switch definition)

एक स्विच या कुंजी एक यांत्रिक उपकरण है जिसका उपयोग वसीयत में विद्युत सर्किट को जोड़ने या डिस्कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। आकार और प्रकार के आधार पर कई प्रकार के स्विच होते हैं - लघु से लेकर लघु आकार और लाखों किलोवाट की शक्ति को नियंत्रित करने वाले औद्योगिक संयंत्रों के स्विच।


स्विच  कार्य सिद्धांत (switch working principle  in hindi )


किसी भी इलेक्ट्रिकल सर्किट को ऑन या ऑफ करने के लिए जिस इलेक्ट्रिकल डिवाइस का इस्तेमाल होता है उसे स्विच कहते हैं जैसे कि, Push Button Switch , Toggle Switch इत्यादि . सभी स्विच का काम किसी भी सर्किट से इलेक्ट्रॉन की सप्लाई को बंद करना या शुरू करना होता है.हमारे घरों में हमें टॉगल स्विच देखने को मिलते हैं जिनकी मदद से हम हमारे घर के सभी उपकरण को शुरू या बंद कर सकते हैं जैसे कि अगर हमें फैन शुरू करना है तो हम तो कल बटन को दबाएंगे और वह दबा रह जाएगा. जिससे हमारे पंखा में सप्लाई शुरू हो जाएगी. और जब तक पंखे में सप्लाई रहेगी पंखा चलता रहेगा और जैसे ही हम पंखे की सप्लाई या स्विच बंद कर देंगे तो पंखा चलना बंद हो जाएगा .

   

यह भी पढ़ें

स्विच के प्रकार (Types of switches)


  1. फ्लश स्विच (FLUSH SWITCH)
  2. टम्बलर स्विच (Tumbler Switch) 
  3. पुल स्विच (Pull switch) ...
  4. पुश बटन स्विच (Push button Switch) ...
  5. टॉगल स्विच (Toggle Switch) ...
  6. रोटरी स्विच ( Rotary Switch) ...
  7. नाइफ स्विच (Knife Switch) ...
  8. आयरन क्लाड स्विच (Iron Clad Switch)
  9. सिंगल पोल सिंगल थ्रो स्विच( Single Pole Single Throw Switch)
  10. सिंगल पोल डबल थ्रो स्विच(Single Pole Double Throw Switch)
  11. डबल पोल सिंगल थ्रो स्विच(Double Pole Single Throw Switch
इस स्विच का इस्तेमाल किसी भी उपकरण पर उसकी लिमिट को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है जैसे कि अगर कोई उपकर किसी वस्तु को ऊपर या नीचे की तरफ ले कर जा रहा है 

स्विच  श्रेणियों

      स्विच कई तरह के होते हैं लेकिन इन्हें दो तरह की श्रेणियों में बांटा गया है

  1. Mechanical Switches
  2. Electronic Switches
  3. दोस्तों अगर आप को Tecnical Switch द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तो और उपयोगी लगी है तो आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। और पोस्ट को Like और Share जरूर करे । और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग टेक्निकल स्विच को फॉलो करे

Sunday, March 29, 2020

What is the regulator called

रेगुलेटर किसे कहते हैं 

वोल्टता नियंत्रक (voltage regulator) 
                                                                   जो स्वत: वोल्टता को एक निश्चित मान के पास बनाकर रखती है वह एलेक्ट्रॉनिक युक्ति है यह प्रत्यावर्ती वोल्तता के नियंत्रण के लिये बनायी जा सकती है या दिष्ट वोल्टता के लिये। इसमें विद्युतयांत्रिक युक्तियाँ (जैसे मोटर, रिले, जनित्र आदि) लगी होतीं हैं; या ये आधुनिक अर्धचालक युक्तियों (डायोड, ट्रांजिस्टर, मॉसफेट, आईजीबीटी आदि) एवं कुछ पैसिव युक्तियों (प्रतिरोध, संधारित्र आदि) के योग से बनायी जा सकती है।

रेगुलेटर विशेषता 

इसके द्वारा नियंत्रित वोल्टता मिलने से जो युक्तियाँ चलती हैं वे खराब नहीं होतीं एवं अपना काम भी नियत तरीके से करती हैं। उदाहरण के लिये जिन गाँवों में सप्लाई वोल्टेज बहुत घटता-बढ़ता रहता है वहाँ (Voltage Stabilizer ) का उपयोग किया जाता है, ये बिजली से चलने वाली वस्तुओं की ( Voltage)  के उतार चढ़ाव से सुरक्षित रखता है

रेगुलेटर के प्रकार

रेगुलेटर के प्रकार

                                आजकल बाजार में तीन प्रकार के नियामक उपलब्ध हैं: इलेक्ट्रिक रेगुलेटर, स्टेप टाइप इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर और मूवेबल इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर। सभी रेगुलेटर पंखे की गति को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और इस तरह तीनों की बिजली की खपत को संभालने की दक्षता भी भिन्न होती है| कीमत के नजरिए से इलेक्ट्रिक रेगुलेटर सबसे सस्ते  होते है, लेकिन क्रियान्वयन की दृष्टिकोण से यह इन तीनों रेगुलेटर में यह सबसे अक्षम रेगुलेटर भी होते है| 

1 . इलेक्ट्रिक रेगुलेटर

2 . स्टेप टाइप इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर

3 . मूवेबल इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर


                                          ट्रांसफॉर्मर में स्वचालित टैप-परिवर्तन की व्यवस्था द्वारा निर्गत वोल्टता को निरन्तर लगभग समान बनाए रखा जाता है।

1 . एलेक्ट्रानिक वोल्टता नियंत्रक

2 . विद्युतचुम्बकीय नियंत्रक

3 . कुण्डली-घूर्णन पर आधारित नियंत्रक

4 . एसी वोल्टेज स्टैब्लाइजर

5 . विद्युतचुम्बकीय

6 . नियत वोल्टता ट्रांसफार्मर (Constant-voltage transformer / CVT)

7 . डीसी वोल्टेज स्टैब्लाइजर

8 . ऐक्टिव नियंत्रक

9 . रैखिक नियंत्रक

10 . स्विचिंग नियंत्रक

11 . एस सी आर नियंत्रक (SCR regulators)

12 . मिश्रित नियंत्रक (hybrid regulators)

13 . नियंत्रक की गुणवत्ता के मापडण्ड

14 . लाइन नियंत्रण (Line regulation)

15 . लोड रेगुलेशन (Load regulation)

अन्य  ताप गुणांक

1 . आरम्भिक यथार्थता (initial accuracy)

2 . ड्रॉप-आउट वोल्टेज (dropout voltage)

3 . क्षणिक अनुक्रिया (transient response)

4 . शांत धारा (Quiescent current)

5 . निर्गत रव (output noise)

फैन रेगुलेटर कनेक्शन कैसे  करते है

 जिसकी सहायता से बिजली के वोल्टेज को कम करके सीलिंग फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जाता है पंखे का रेगुलेटर एक ऐसा इलेक्ट्रिक यन्त्र है।  फैन रेगुलेटर को रेगुलेटर स्विच, रेगुलेटर फैन और वोल्टेज रेगुलेटर भी कहा जाता है। 
रेगुलेटर में पंखे की गति को नियंत्रित करने के लिए 1 से लेकर 5 तक कुल मिलाकर 5 विकल्प दिए होते हैं रेगुलेटर घुमाकर पंखे की गति को कम ज्यादा किया जा सकता है 5 नंबर से हटाकर ज्यों-ज्यों कम नंबर के पॉइंट पर करते जाएंगे  पंखे तक पहुँचने वाले करंट का वोल्टेज कम होता जाएगा और पंखे की स्पीड घटती जाएगी।
दोस्तों अगर
Tecnical Switch द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी और उपयोगी लगी है तो आपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। और पोस्ट को Like और Share जरूर करे । और इलेक्ट्रॉनिक्स की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग Electrician को फॉलो करे.