Showing posts with label #transformer. Show all posts
Showing posts with label #transformer. Show all posts

Friday, April 10, 2020

EMF equation of transformer in hindi,step Up and Step Down Transformer

ट्रांसफॉर्मर की वि०वा०बल की समीकरण ( E . M . F . Equation of Transformer )

                                                                           ट्रांसफॉर्मर की प्राइमरी कुण्डली में प्रत्यावर्ती धारा प्रवाहित करने पर प्राइमरी में एक स्वः प्रेरित वि . वा . बल उत्पन्न होता है जिसकी समीकरण निम्न है
E1= 4 . 44Φmf N1Volts
यहां Φm  - कोर में उत्पन्न अधिकतम फ्लक्स
N1 - प्राइमरी कुण्डली में टर्न की संख्या
f - सप्लाई आवृत्ति
इसी प्रकार सेकेन्डरी कुण्डली में प्रेरित वि० वा . बल  E2 = 4 . 44Φmf N2 , Volts 

Step up transformer in Hindi
Step up transformer definition


उपरोक्त वि० वा . बल समीकण निम्न प्रकार भी लिखी जा सकती है

 E1 = 4 . 44 BMAfN1 , Volts | (Φ = BA ) तथा E2 = 4 .44 BMAf N2 Volts
ट्रांसफॉर्मर में फ्लक्स घनत्व Bm का मान प्रायः ट्रांसफॉर्मर की उपयोगिता पर निर्भर करता है । उदाहरणतः शक्ति ट्रांसफॉर्मर ( power transformer ) में Bm . का मान 1 . 1 wb / m2 से 1 . 4 wh / m2 तक होता है जबकि एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर में Bm . का मान 0 . 9wb / m2 ' से 1 .1wb / m2 तक होता है ।


यह भी पढ़ें - ट्रांसफॉर्मेशन किसे कहते हैं

 ट्रांसफार्मेशन अनुपात ' K ' ( Transformation Ratio ) 

उपरोक्त वि० वा० बल समीकरणों से
 E1/E2 = N1/N2 =1/K
यहाँ ' K ' ट्रांसफॉर्मेशन अनुपात कहलाता है तथा इसका मान निम्न होता है

  स्टेप - अप तथा स्टेप डाउन ट्रांसफॉर्मर (step Up and Step Down Transformer ) 

 ( 1 ) यदि K > 1 अर्थात् N2 , > N1 , तब यह Step UP ट्रांसफॉर्मर होगा ।
( 2 ) यदि K < 1 अर्थात्N2 <  N1 , तब यह Step Down ट्रांसफॉर्मर होगा ।
ट्रांसफॉर्मर में प्राइमरी एवं द्वितीयक कुण्डली में शक्ति व्यय जमान होता है तथा ट्रांसफॉर्मर का शक्ति गुणक द्वितीयक में प्रयुक्त का प्रकृति पर निर्भर करता है । यदि ट्रांसफॉर्मर का शक्ति क cospΦ है

. 3 . भार विहिन अवस्था में ट्रांसफॉर्मर ( Step down transformer ) 

भार विहिन अवस्था में अर्थात् ट्रांसफॉर्मर की सेके कोई भार संयोजित न होने की दशा में ट्रांसफॉर्मर की ' प्रत्यावर्ती धारा वोल्टेज एप्लाई करने पर प्राइमरी कुण्डली बहुत  कम धारा ( I0 ) प्रवाहित होती है ।
  में एक ट्रांसफॉर्मर का भार विहिन अवस्था डायग्राम प्रदर्शित किया गया है ।
( a ) धारा ट्रांसफॉर्मर की चुम्बन धारा कहलाती है कार्य ट्रांसफॉर्मर कोर में चुम्बकीय फ्लक्स उत्पन्न करना है

 ( b ) धारा ! ट्रांसफॉर्मर की क्रियाशील ( active ) धारा है । तथा यह कोर में होने वाली भंवर धारा एवं हिस्टेरेसिस हानियों की पूर्ति करती है ।
 यदि ट्रांसफॉर्मर का भार विहिन अवस्था में शक्ति गुणक Φ0 है तब भार हीन अवस्था में ट्रांसफॉर्मर द्वारा ली गई शक्ति w0 = V1lo cosΦ0

 ट्रांसफॉर्मर की भार पर क्रिया ( Transformer on Load ) 

जब ट्रांसफॉर्मर की सेकेन्डरी वाइडिंग पर कोई भार संयोजित किया जाता है तब सेकेन्डरी वाइंडिग में धारा I2 , प्रवाहित होती है । धारा I2 , के समानुपाती एक धारा I1 ' , प्रारम्भिक कुण्डली में प्रवाहित होती है । प्राइमरी कुण्डली में प्रवाह होने वाली कुल धारा ,I1 तथा I0 , का वेक्टर योग होती है ।

Thursday, April 9, 2020

Working principle of transformer,What is transformer in hindi

ट्रांसफार्मर का कार्य ,ट्रांसफार्मर क्या है 

ट्रांसफॉर्मर  :-अन्योन्य प्रेरण ( mutual induction ) के सिद्धान्त पर कार्य करने वाली ऐसी युक्ति है जो प्रत्यावर्ती धारा शक्ति ( A . C . Power ) को उच्च वोल्टेज से निम्न वोल्टेज पर अथवा निम्न वोल्टेज से उच्च वोल्टेज पर ट्रांसफर करती है । इस कार्य के लिए ट्रांसफॉर्मर में दो कुण्डलियों एक प्राइमरी ( primary ) तथा दूसरी सेकन्डरी ( secondary winding ) प्रयोग की जाती है । वोल्टेज परिवर्तन की क्रिया में टॉसफॉर्मर की इनपुट शक्ति एवं ट्रांसफॉर्मर से प्राप्त आउटपुट शक्ति बराबर रहती है अर्थात् ट्रांसफॉर्मर विद्युत ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं करता । ट्रांसफॉर्मर में प्राइमरी एवं सेकेन्डरी कुण्डलियाँ एक लौह क्रोड ( iron core ) पर लपेटी जाती है । जिस कुण्डली को A . C . वोल्टेज इनपुट दी जाती है वह प्राइमरी कुण्डली कहलाती है तथा वह कुण्डली जिससे आउटपुट प्राप्त होती है , सेकेन्डरी कुण्डली कहलाती है ।
Types of transformer
Transformer parts

ट्रांसफॉर्मर के प्रकार ( Types of Transformer ) 

ट्रांसफॉर्मर के क्रोड ( core ) की संरचना के आधार पर ट्रांसफॉर्मर तीन प्रकार के होते हैं
( 1 ) क्रोड टाइप ( Core type )
 ( 2 ) शैल टाइप ( Shell type )
 ( 3 ) बैरी टाइप ( Berry type ) 
ट्रांसफॉर्मर में लौह क्रोड का कार्य चुम्बकीय फ्लक्स के लिए निम्न प्रतिष्टम्भ ( low reluctance ) का पथ उपलब्ध कराना है । हम जानते हैं कि ठोस लौह कोर ( solid iron core ) में प्रत्यावर्ती धारा पर भंवर धारा एवं हिस्टेरेसिस हानियाँ उच्च होती है । अतः इन्हें कम करने के लिए लौह कोर लेमिनेटेड ( laminated ) किया जाता है । लेमिनेशन के लिए सिलिकॉन - स्टील मिश्र धातु प्रयुक्त की जाती है । सिलिकॉन - स्टील मिश्र धातु में सिलिकॉन की मात्रा उच्च होती है । लेमिनेशन का आकार ट्रांसफॉर्मर की संरचना के अनुसार होता है ।
   

यह भी पढ़ें

मुख्य लेमिनेशन के आकार निम्न हैं 

 ( i ) E - type 
( ii ) I - type 
( iii ) L - type 
( iv ) U - type 


( 1 ) कोर टाइप ट्रांसफॉर्मर ( Core Type Transformer )

Core type transformer applications IN HINDI
Core type transformer applications


                          इस प्रकार के ट्रांसफॉर्मर में प्राइमरी एवं सेकेन्डरी कुण्डलियाँ आयताकार ( rectangular ) , अण्डाकार ( egg shape ) अथवा  वृत्ताकार ( circular ) होती है I कोर में 1 कोर में L ,U  एवं I आकार की लेमिनेशन प्रयुक्त की जाती है ।

( 2 ) शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर ( Shell Type Transformer )

Shell type transformer in hindi
Shell type Transformer in Hindi

 शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर में प्रयुक्त कोर E तथा 1 या U तथा T प्रकार के होते हैं । छोटे ट्रांसफॉर्मर शैल के आकार के होते हैं । ट्रांसफॉर्मर की प्राइमरी एवं सेकेन्डरी दोनों कुण्डलियाँ कोर के मध्य वाले लिम्ब ( limb ) पर लिपटी होती हैं
शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर :- शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर में दो चुम्बकीय पथ बनते हैं । ट्रासफार्मर की कुण्डलियाँ दोनों तरफ से कोर के बाहरी लिम्बन घिरी होने के कारण यह शैल टाइप ट्रांसफॉर्मर कहलाता । शेल टाइप ट्रांसफॉर्मर में फ्लक्स का क्षरण ( leakage ) बहुत कम होता है अतः इसका वोल्टेज नियमन ( volkata regulation ) कोर टाइप ट्रांसफॉर्मर की तुलना में उत्तम होता कार में लोहे की मात्रा अधिक होने के कारण यह ट्रांसफार्मर अधिक होते हैं ।