Showing posts with label स्मार्टफोन. Show all posts
Showing posts with label स्मार्टफोन. Show all posts

Thursday, November 28, 2019

This new variant of Redmi Note 8 Pro launched in India

Redmi Note 8 Pro में Helio G90T
                                        प्रोसेसर मौजूद है इस स्मार्टफोन को नए इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है Xiaomi ने भारत में Redmi Note 8 Pro के एक नए कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है. ये नया वेरिएंट इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वाला है. नए वेरिएंट में फोन के ग्लॉसी रियर पैनल में इलेक्ट्रिक ब्लू ग्रेडिएंट डिजाइन देखने को मिलेगा. इसे कंपनी ने Note 8 Pro का नया अवतार कहा है. गौर करने वाली बात ये है कि ये नया कलर वेरिएंट ताइवान में हाल ही में लॉन्च हुए इस फोन के डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट से मिलता जुलता है. भारत में इस नए कलर वेरिएंट की पहली सेल कल यानी 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होगी. Redmi Note 8 Pro की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है. ये कीमत बेस वेरिएंट 6GB + 64GB की है . वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और टॉप 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1 7,999 रुपये है. ऑफिशियल रेडमी इंडिया ट्विटर हैंडल के ट्वीट के मुताबिक Redmi Note 8 Pro के इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वेरिएंट की पहली सेल 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होगी. ग्राहक इसे शाओमी इंडिया की वेबसाइट और ऐमेजॉन की वेबसाइट से खरीद पाएंगे. नए इलेक्ट्रिक ब्लू कलर ऑप्शन के अलावा ये स्मार्टफोन गामा ग्रीन, हैलो वाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.


Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 10 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच फुल-HD+ (1080 x 2340 पिक्सल) HDR डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G90T प्रोसेसर मौजूद है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा

Wednesday, March 13, 2019

Huawei P Smart Plus 2019एक बढ़िया स्मार्टफोन फोन

Huawei P Smart Plus 2019एक बढ़िया स्मार्टफोन फोन है। इस
का वजन 160 grams है और इसकी मोटाई 7.95 mm है। Huawei P Smart Plus 2019 में 6.21 inches (15.77 cm) और 1080 x 2340 pixelsडिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें 3.0 का रैम और 64 GB जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए Yes Up to 512 GB GB तक बढ़ा सकते हैं। Huaweiका यह हैंडसेट Android v9.0 (Pie) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और हैंडसेट को पावर देने के लिए 3400 mAh बैटरी दी गई है। फोन में Octa core (2.2 GHz, Quad core, Cortex A73 + 1.7 GHz, Quad core, Cortex A53) प्रोसेसर है और अड्रेनो Mali-G51 MP4 जीपीयू दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Huawei P Smart Plus 2019 में अपर्चर के साथ 8.0 मेगापिक्सल प्राइमरी और 24MP + 16MP + 2MP मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला कैमरा सेटअप है। इस डिवाइस में Light sensor, Accelerometer, Compass सेंसर भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन 4G (doesn't support Indian bands), 3G, 2G को सपोर्ट करता है। इसके अलावा जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और ओटीजी जैसे फीचर्स भी हैं।

रेडमी नोट 7 प्रो की पहली सेल आज, Airtel और Jio यूजर्स के लिए धांसू ऑफर

रेडमी नोट 7 प्रो की पहली सेल आज, Airtel और Jio यूजर्स के लिए धांसू ऑफर 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुए शाओमी (Xiaomi) के पहले बजट स्मार्टफोन की पहली सेल 13 मार्च (बुधवार) को होगी. अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज दोपहर 12 बजे Mi.com, फ्लिपकार्ट और एमआई होम स्टोर से ले सकते हैं.
रेडमी नोट 7 प्रो की पहली सेल आज, Airtel और Jio यूजर्स के लिए धांसू ऑफर

नई दिल्ली: 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुए शाओमी (Xiaomi) के पहले बजट स्मार्टफोन की पहली सेल 13 मार्च (बुधवार) को होगी। अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज दोपहर 12 बजे Mi.com, फ्लिपकार्ट और एमआई होम स्टोर से ले सकते हैं। पिछले दिनों कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। इसकी लॉन्चिंग के बाद ही काफी लोग इसके सेल का इंतजार कर रहे थे। शाओमी ने इस स्मार्टफोन को 4 जीबी और 6 जीबी रैम वाले दो ऑप्शन में लॉन्च किया है। दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ फोन फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है और इसकी कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी वाले दूसरे वेरिएंट में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 16,999 रुपए है। ड्युल रियल कैमरा एनस्ट्रीम वाले इस फोन में वाटरड्राप स्टाइल डिस्ले नॉच दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम फ्राइडैगन 675 प्रोसेसर है। इसके अलावा आज रेडमी नोट 7 की भी सेल होगी। इसे दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एक सप्ताह पहले रेडमी नोट 7 की पहली सेल आयोजित की गई थी।