Showing posts with label चूड़ी मेले. Show all posts
Showing posts with label चूड़ी मेले. Show all posts

Tuesday, January 10, 2023

Surya Kumar Yadav aur Ishan Kishan ko Bahar Kiya India team management

इंडियन टीम मैनेजमेंट ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को बाहर कर दिया है। केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया है। अब मामला यह है कि मुद्दा श्रीलंका को वनडे सीरीज में हराने का बिल्कुल नहीं है। क्या भारत जिन खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहा है, वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को साल के आखिर में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप दिला सकते हैं। कहा गया था कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल बुरी तरह हारने के बाद भारतीय टीम के नजरिए में बड़ा बदलाव नजर आएगा। पर अब तक यही नजर आया है कि जो खिलाड़ी धमाकेदार प्रदर्शन के बूते 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब पाता है, उसे अगले मुकाबले की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। क्या इस फैसले से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का हौसला नहीं टूटेगा? 
आपको 10 दिसंबर, 2022 में लिए चलते हैं। भारत बांग्लादेश से पहले 2 वनडे मुकाबले हार चुका था। सीरीज के अंतिम मैच में बचा-खुचा सम्मान बचाने की खातिर पहली बार ईशान किशन को टीम में मौका दिया गया था। ईशान ने बतौर ओपनर 131 गेंदों पर 210 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। 160 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए उन्होंने 10 छक्के और 24 चौके लगाए थे। उस वक्त पूरा देश ईशान किशन की प्रतिभा देखकर दंग रह गया था और सबको लगा था कि ईशान को अब कम से कम वर्ल्ड कप से पहले लगातार 10 वनडे मुकाबले खेलने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ही उनके भविष्य पर कोई फैसला लिया जाएगा। पर दोहरा शतक लगाने के ठीक बाद अगले वनडे से ईशान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे ज्यादा नाइंसाफी और क्या हो सकती है? 

सूर्यकुमार यादव ने 2 दिन पहले इसी श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों पर 9 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 112 रन जड़ दिए थे। इस दौरान उन्होंने 219 की स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। लगा था कि इस खिलाड़ी को वनडे सीरीज में इस धमाकेदार प्रदर्शन का ईनाम दिया जाएगा, पर सब बेमानी। अगर सूर्यकुमार यादव की बात करते हैं, तो ऐसा लगता है कि टीम मैनेजमेंट उनसे खुन्नस खाकर बैठा है। पहले तो इस होनहार खिलाड़ी के 10 साल बर्बाद कर दिए। फिर भी जब सूर्यकुमार यादव ने T-20 इंटरनेशनल में डेब्यू के लगभग साल भर के भीतर नंबर वन आईसीसी बल्लेबाज का ओहदा हासिल कर लिया, तो सूर्या को केवल टी-20 फॉर्मेट का बल्लेबाज साबित करने पर टीम मैनेजमेंट अड़ गया है। 

यकीन नहीं आता है तो आंकड़ों पर नजर डालिए। 14 मार्च, 2021 को भारत के लिए T-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सूर्या इस फॉर्मेट में देश के लिए अब तक 45 मुकाबले खेल चुके हैं। जबकि, 18 जुलाई 2021 को वनडे डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव को अब तक केवल 16 ODI मुकाबले खेलने का मौका दिया गया है। इस बीच उन्हें कभी लगातार भारत के 4 वनडे मुकाबलों की टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह क्या है? सूर्यकुमार यादव को जब वनडे में खुद को साबित करने का अवसर ही नहीं दिया जाएगा, तो स्वाभाविक तौर पर वर्ल्ड कप की टीम में उनका चयन नहीं हो पाएगा। 

जिस खिलाड़ी ने अपने पिछले इंटरनेशनल मुकाबले में क्रिकेट इतिहास के किसी भी फॉर्मेट में सबसे तेज 843 गेंदों पर 1500 रन बनाने का कारनामा किया हो, उसे वनडे टीम से नजरअंदाज किया जाना सरासर अन्याय है। वनडे करियर की अपनी 15 पारियों में अब तक सूर्यकुमार यादव ने 384 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 41 चौके और 6 छक्के आए हैं। अगर सूर्यकुमार यादव को निरंतर इस फॉर्मेट में खेलने का अवसर दिया जाएगा, तो वह अपने दम पर भारत के लिए मैच बदलकर दिखाएगा। वाइट बॉल से खेले जाने वाले T-20 इंटरनेशनल में जिस बल्लेबाज ने 43 पारियों में 180 की स्ट्राइक रेट से 1578 रन बना दिए हैं, कोई शक नहीं कि वनडे में भी वह ऐसा ही कारनामा दोहरा सकते हैं। 

वनडे क्रिकेट अब पूरी तरह बदल चुका है और वही टीम विश्व विजेता बन सकती है, जिसके पास आक्रामक बल्लेबाजी के बूते विरोधियों से मुकाबला छीनने की क्षमता हो। अपने अंतिम वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान और भारत के लिए आखिरी मुकाबले में शतकवीर सूर्या को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर टीम मैनेजमेंट इनफॉर्म खिलाड़ियों को निराश कर रहा है। टीम इंडिया के पास फिलहाल सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से ज्यादा एग्रेसिव बल्लेबाज दूसरे नजर नहीं आते। ऐसे में उनके करियर के साथ खिलवाड़ बंद किया जाना चाहिए। वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को निरंतर टीम में अवसर दिया जाना चाहिए। 

ईशान और सूर्य कुमार यादव जम कर तांडव मचाएंगे
दोनों शेर मिलकर भारत को ODI वर्ल्ड कप जिताएंगे ❤️

Saturday, November 19, 2022

Uproar in TD College, students sitting on dharna

टीडी कालेज में जमकर हुआ हंगामा, धरने पर बैठे छात्र,

                   जौनपुर। टीडीपीजी कालेज में आज उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व उसके खिलाफ कठोर कर्रवाई के लिए छात्रों का एक गुट कालेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गया । सूचना मिलते ही कालेज प्रशासन और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब ढाई घण्टे बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और झगड़े की जड़ छात्रा को कालेज से निकले जाने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। 
               मिली जानकारी के अनुसार टीडी कालेज की एक छात्रा कालेज परिसर में रो रही थी इसी बीच अर्पित सिंह गोलू एक युवक मौके पर पहुंचकर रो रही छात्रा से रोने का कारण पूछा, छात्रा ने बताया कि शिक्षक डॉ रजनीश सिंह ने उसे बिना किसी कारण के डांटा और बदसलूकी की है। इसी बात को लेकर गोलू और टीचर के बीच विवाद हो गया । जब इस बात की जानकारी छात्रों को हुई तो सभी लामबंद होकर शिक्षक के पक्ष में कालेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। करीब साढ़े तीन बजे से शुरू आंदोलन की जानकारी मिलते ही कालेज प्रशासन और थाना लाइन बाजार की फोर्स मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन  छात्र आरोपी और छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब शाम 7 बजे आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और छात्रा को कालेज से निष्कासित किये जाने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया

Thursday, October 28, 2021

The bangle fair of Shahganj in Jaunpur is जौनपुर के शाहगंज का चूड़ी मेला है

 जौनपुर के शाहगंज का चूड़ी मेला है

  शाहगंज। कस्बे के चूड़ी मोहल्ले में एक सप्ताह तक चलने वाला चूड़ी मेला बुधवार रात से शुरू हो गया। श्रीरामलीला समिति की ओर से कस्बे में लगाए गए चूड़ी मेले (सीता शृंगार मेले) में महिलाओं ने खूब खरीददारी की। मेले में चूड़ी, कंगन, सौंदर्य के प्रसाधन, कपड़े, चप्पल और खाने पीने की वस्तुओं की स्टालें सजी हैं। मेले की विशेषता यह है कि मेले में सिर्फ महिलाएं ही आती हैं। सप्ताह भर चलने वाले मेेले के अंतिम दिन पुरुषों को प्रवेश दिया जाता है। यह दीगर बात है कि दुकानों और स्टालों पर पुरुष सेल्समैन तैनात हैं। मेले में फैजाबाद, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, फिरोजाबाद के कारोबारियों ने दुकानें लगाई हैं।


जौनपुर के शाहगंज प्रसिद्ध चूड़ी मेले के बारे में मान्यता है लंका पर विजय के बाद माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापसी के समय माता सीता ने अपनी सहेलियों के साथ शृंगार हाट पहुंचकर खरीददारी की थी। ऐसे में यह मेला महिलाओं के लिए शुभ का प्रतीक माना जाता है। विजयादशमी के पर्व के एक सप्ताह के बाद नगर में चूड़ी मेले का आयोजन किया जाता है।इस मेलें मे शाहगंज श्री राम लीला समिति द्वारा छोटे छोटे बच्चो ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता व राम भक्त हनुमान की अदभुत झाँकियाँ प्रस्तुत किया ।समिति द्वारा सीता श्रृंगार हाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां जानकी सीता व भगवान राम, लक्ष्मण के साथ मेले मे पहुंच कर रंग बिरंगी चूड़ी की खरीददारी किया ।

इस मेले में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से के व्यापारी आकर यहां दूकान लगाते हैं। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी करती हैं। साथ ही क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं भी इस मेले में सम्मिलित होती है यह मेला करीब सप्ताह भर चलता है। इस मेले में पुरुष का प्रवेश का वर्जित होता है।महंगाई की बात करे तो मेले में बिकने वाले समान पहले से महंगा बिक रहा है महंगाई का असर महिलाओ के रंगबिरंगे चूडियो पर भी देखी जा सकती है।

मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती होती है। साथ ही रामलीला समिति के कार्यकर्ता भी मेले पर नजर रखते हैं। बताया जाता है कि लंका पर विजय के बाद जब प्रभु श्रीराम भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचे। इसके बाद माता सीता ने अपनी सहेलियों के साथ शृंगार हाट पहुंचकर खरीदारी की थी।