Showing posts with label #AadharCard #UIDAI. Show all posts
Showing posts with label #AadharCard #UIDAI. Show all posts

Friday, May 12, 2023

How to withdraw money from Aadhaar card?

  आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है

आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है

how to withdraw money from aadhar card

आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है aadhar card se paise kaise nikale : आज के इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि आधार कार्ड से पैसे कैसे निकालते है ? आज के समय में आधार कार्ड का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं होता है तो आपका कोई भी काम पूरा नहीं हो पाता है, और जैसा कि आपको पता है कि आजकल सभी कार्यों को Online किया जा रहा है।



ऐसे में आप आधार कार्ड का प्रयोग करके ऑनलाइन पैसे निकाल सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। आपको बैंक की लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होने की कोई आवश्यकता नहीं है, अगर आपको ‘आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले‘ के बारे में जानकारी नहीं है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए बिना किसी देरी के आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं।


aadhar card paisa kaise nikalta hai


आधार कार्ड से पैसे कैसे निकालें ?

स्टेप-1 PayNearby App डाउनलोड करें

स्टेप-2 रजिस्टर या लॉगिन करें

स्टेप-3 फिंगरप्रिंट स्कैनर कनेक्ट करें

स्टेप-4 फिंगरप्रिंट डिवाइस सेलेक्ट कीजिये

स्टेप-5 Withdrawal के विकल्प को चुनें

स्टेप-6 डिटेल्स सेलेक्ट कीजिये

स्टेप-7 आधार कार्ड से पैसा निकाले


How to withdraw money from Aadhaar card?


 Step-1 Download PayNearby App


 Step-2 Register or Login


 Step-3 Connect fingerprint scanner


 Step-4 Select fingerprint device


 Step-5 Choose the option of Withdrawal


 Step-6 Select details


 Step-7 Withdraw money from Aadhaar card

आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड से पैसे निकालने के फायदे

आधार कार्ड से पैसे निकालने के नुकसान

सामान्य प्रश्न FAQs

आधार कार्ड से पैसे कैसे निकालें ?

स्टेप-1 PayNearby App डाउनलोड करें

आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर PayNearby App को डाउनलोड करके ओपन कर लेना है।



स्टेप-2 रजिस्टर या लॉगिन करें

उसके बाद आपको Username और Password दर्ज करके ‘Login’ करना होगा। अगर आपने रजिस्टर नहीं किया होगा तो सबसे पहले रजिस्टर कर लें। उसके बाद आप एप्लीकेशन की होम स्क्रीन पर आ जाएंगे।


स्टेप-3 फिंगरप्रिंट स्कैनर कनेक्ट करें

अब आपको अपने डिवाइस से OTG Cable कनेक्ट करना होगा, और इस OTG के साथ आपको Morpho के Fingerprint Scanner Device को भी जोड़ना होगा। उसके बाद आपको Aadhar Withdraw के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लेना है।



स्टेप-4 फिंगरप्रिंट डिवाइस सेलेक्ट कीजिये

अब आपके सामने Morpho Device का Icon प्रदर्शित हो जाएगा, आपको इसके ऊपर एंटर कर देना है।



स्टेप-5 Withdrawal के विकल्प को चुनें

अब स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। अपने आधार कार्ड से पैसा निकालने के लिए यहाँ Withdrawal के विकल्प को सेलेक्ट करना है।



स्टेप-6 डिटेल्स सेलेक्ट कीजिये

अब आपको कुछ जानकारियों को दर्ज करना होगा जैसे कि –


अपना आधार नंबर दर्ज करना है।

बैंक खाते को सेलेक्ट करना है।

कितनी राशि Withdraw कर रहे हैं दर्ज करनी है।

Mobile Number दर्ज करना है।


स्टेप-7 आधार कार्ड से पैसा निकाले

अब आपको ‘Next’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करके ‘Scan Finger’ के विकल्प को चुन लेना है। अब आपको Morpho Device पर अपनी उंगली को रखना होगा, उसके बाद आपकी राशि Withdraw हो जाएगी, स्क्रीन पर इससे संबंधित मैसेज भी आ जाएगा।


आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना बहुत ही आवश्यक है, आधार कार्ड से पैसे निकालने की प्रक्रिया में आपको मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-


इस काम के लिए सबसे जरूरी आपका आधार कार्ड होता है, आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

आपके पास आपका ओरिजिनल आधार कार्ड होना चाहिए और साथ ही में आधार नंबर का होना बहुत ही आवश्यक है।

आपको एक Micro ATM की भी आवश्यकता होगी।

जिस मोबाइल नंबर को आपने बैंक खाते से लिंक करा रखा है, आधार कार्ड से पैसे निकालते समय वह मोबाइल नंबर भी अवश्य होना चाहिए।

आपके पास एक एंड्रॉयड फोन और ओटीजी केबल होनी चाहिए।

आपके मोबाइल में Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) का होना भी बहुत जरूरी है।

आधार कार्ड से पैसे निकालने के फायदे

अगर आप आधार कार्ड का उपयोग करके पैसे निकालते हैं तो इसके बहुत सारे फायदे हैं लेकिन इसके प्रमुख फायदों की बात करें तो वह कुछ इस प्रकार हैं –


बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए आपको बैंक की लंबी लाइन में लगने की कोई आवश्यकता नहीं होती है, इससे आपका बहुत ही ज्यादा समय बच जाता है।

आधार कार्ड का उपयोग करके आप पैसे तो निकाल ही सकते हैं और साथ में आप बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि किसी अन्य व्यक्ति को आपके ATM Card का Pin पता लग जाए तो वह आपके बैंक खाते से पैसे निकाल सकता है, लेकिन Aadhar Enabled Payment System में पैसे निकालने के लिए आपके Fingerprint की आवश्यकता होगी, कहने का तात्पर्य यह है कि AEPS में आपकी मर्जी के बिना कोई अन्य व्यक्ति पैसे नहीं निकाल सकता है।

आधार कार्ड से पैसे निकालने के नुकसान

आधार कार्ड से पैसे निकालने के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हैं, AEPS से पैसे निकालने के प्रमुख नुकसान कुछ इस प्रकार हैं –


Server पर निर्भर रहना पड़ता है, अगर सर्वर काम न करें तो आप पैसे नहीं निकाल सकते हैं।

AEPS Agent पैसे निकालने के लिए कुछ प्रतिशत चार्ज भी ले सकता है।

आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए इंटरनेट का होना बहुत ही जरूरी है, जिन इलाकों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है या इंटरनेट कनेक्शन मजबूत नहीं है वहां पर माइक्रो एटीएम के जरिए पैसे निकालने में बहुत ज्यादा दिक्कत आती है।

कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जहां फिंगरप्रिंट मैच नहीं होते हैं, ऐसे में वह लोग पैसे नहीं निकाल पाते हैं।

दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर कैसे करें



खाता नंबर से नाम कैसे पता करें


एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा कैसे ट्रांसफर करें



मोबाइल से बैंक का पैसा कैसे चेक करें



नया एटीएम पिन कैसे बनाएं 2 मिनट में


सामान्य प्रश्न FAQs

क्या आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालना सुरक्षित है ?

जी हां, आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालना पूरी तरह से सुरक्षित है, आधार कार्ड से पैसे निकालते समय आपको बैंक खाते की सारी जानकारी देने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें बस आपका फिंगरप्रिंट लगता है, NPCI ने आधार कार्ड से पैसे निकालने की प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए काफी मजबूत कदम उठाएं हैं।


मोबाइल में आधार कार्ड के जरिए पैसे कैसे निकालें ?

मोबाइल में आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालने हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा जैसे कि आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर्ड होना चाहिए। आपको अपने आधार नंबर की आवश्यकता होगी, और साथ ही आपके पास एक माइक्रो एटीएम भी होना चाहिए। माइक्रो एटीएम एक छोटे एटीएम की तरह ही होता है, इसका उपयोग करके आप बड़ी ही आसानी से पैसे निकाल पाएंगे।


क्या आधार नंबर के जरिए पैसे निकाल सकते हैं ?

जी हां, आधार नंबर से पैसे निकालने के लिए आपके पास एक Micro ATM का होना बहुत ही जरूरी है, और साथ ही में आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। आधार नंबर के जरिए पैसे कैसे निकालने हैं इसके बारे में जानने के लिए आप ऊपर आर्टिकल में बताए गए तरीके का प्रयोग कर सकते हैं।


सारांश Conclusion


तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना कि आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है? अगर आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीके का प्रयोग करेंगे तो आप बड़ी ही आसानी से आधार कार्ड के जरिए पैसा निकाल पाएंगे।


अगर आपको आर्टिकल में कुछ समझ नहीं आया है या आप हमें कुछ और सुझाव देना चाहते हैं तो आप कमेंट करके अपनी राय शेयर कर सकते हैं, हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।


अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है” अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करिएगा ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक को लेकर। जय हिंद जय भारत !


शेयर करें :    

Categoriesबैंकिंग सेवाएं

Tagsaadhar card se paise kaise nikale, आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले

ये पोस्ट भी पढ़िये -:

RTGS और NEFT में क्या अंतर है 2023


Consolidated Charges Meaning: कॉन्सोलिडेटेड चार्ज क्या है


बैंक में पैन कार्ड लिंक करने के लिए एप्लीकेशन


बैंक में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए एप्लीकेशन


बैंक में आधार लिंक करने के लिए एप्लीकेशन



हेलो दोस्तों, इस वेबसाइट पर आपको सभी बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और नई बैंकिंग सेवाओं का उपयोग आसान और सुरक्षित रूप से कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी मिलेगा।


..

2 thoughts on “आधार कार्ड से पैसा कैसे निकाला जाता है”




अगली बार जब मैं टिप्पणी करूँ, तो इस ब्राउज़र में मेरा नाम, ईमेल और वेबसाइट सहेजें।



अपना बैंक चुनें -:

आईडीबीआई (1)

आईसीआईसीआई (3)

एक्सिस बैंक (2)

एचडीएफसी (6)

एटीएम कार्ड (16)

एसबीआई (16)

ग्रामीण बैंक (6)

जिला सहकारी बैंक (2)

नेट बैंकिंग (8)

पीएनबी (2)

बैंक ऑफ बड़ौदा (10)

बैंकिंग सेवाएं (34)

वॉलेट (3)

सेंट्रल बैंक (6)

लेटेस्ट बैंकिंग जानकारी -:

सेंट्रल बैंक का एटीएम पिन मोबाइल से कैसे बनाएं

सेंट्रल बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें 2023

फास्टैग बैलेंस चेक कैसे करे ऑनलाइन 2023

एक्सिस बैंक फास्टैग बैलेंस चेक कैसे करें 2023

कृपया ध्यान दें -: कॉल या मैसेज में किसी को भी अपनी बैंक अकाउंट से सम्बंधित जानकारी जैसे - अकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर, एटीएम पिन, CVV नंबर, ओटीपी (OTP), इंटरनेट बैंकिंग का Username और Password नहीं दें। इसके साथ ही मैसेज और ईमेल में प्राप्त किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी प्रकार की फ्रॉड होने का संदेह हो तब फौरन अपने बैंक की कस्टमर हेल्पलाइन नंबर या बैंक की ब्रांच में संपर्क करें।


यहाँ आपको इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैसे ट्रांसफर, बैंक बैलेंस चेक और नई बैंकिंग सेवाओं का आसान और सुरक्षित रूप से उपयोग करने की पूरी जानकारी मिलेगा।



ऑनलाइन बैंकिंग

मोबाइल नंबर से बैलेंस चेक

खाते से पैसा ट्रांसफर करें

बैंक खाते का पैसा चेक करें

एटीएम के लिए अप्लाई करें

एटीएम का पिन नंबर बनायें

Thursday, August 20, 2020

Aadhar Card update karne ke liye kya kya document Lagte Hai

 आधार कार्ड अपडेट करने के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं

      आधार कार्ड में नाम पता जन्मतिथि अपडेट कराने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ सकती है
 भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  ( UIDAI ) की ओर से जारी किया जारी आधार नंबर आज के समय में हमारे पहचान का प्रमुख आधार बन गया है
जैसे की बैंक में खाता खुलवाना हो |   लोन के लिए अप्लाई करना हो  | इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो या फिर नया सिम कार्ड लेना हो या आधार कार्ड के रहने से हमारा काफी आसान हो जाता है  |  यही वजह है कि किसी व्यक्ति के आधार कार्ड में दर्ज नाम जन्मतिथि और पता बिल्कुल सही होना चाहिए वरना उसे कई चीजों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है |  हालांकि अगर किसी भी वजह से आधार कार्ड में दर्ज बिना किसी तरह की  रह  जाता  है तो उसे तत्काल दुरुस्त करवाया जाना चाहिए  |
Aadhar card link with mobile number UIDAI in hindi
Aadhar Card update karne ke liye kya kya document Lagte Hai


आधार कार्ड सुधारने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं 

  1.  पहचान पत्र के रूप
  2. पत्ते के पहचान के लिए
  3. डेट ऑफ बर्थ चेंज करने के लिए
  1.  पहचान पत्र के रूप
                   जानते हैं सबसे पहले पहचान पत्र के रूप में यूटीआई के पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट पैन कार्ड राशन  कार्ड  आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या क्या है हम अपनी पहचान के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट ही उपयोग करते हैं  जैसे पहचान पत्र पैन कार्ड राशन कार्ड वोटर आईडी ड्राइवर लाइसेंस सरकारी वोटर आई डी पब्लिक सेक्टर कंपनी की ओर से जारी किया गया फोटो पहचान पत्र के रूप में मान्यता देता है
2 पत्ते के पहचान के लिए
 पत्ते के पहचान के लिए क्या होता है इसके लिए यूपी यूआईडीएआई पासपोर्ट बैंक स्टेटमेंट पासबुक राशन कार्ड वोटर आईडी कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस के बिजली बिल टेलीफोन का बिल
3 . डेट ऑफ बर्थ चेंज करने के लिए
 अपनी डेट ऑफ बर्थ चेंज करने के लिए क्या क्या लगता डॉक्यूमेंट सूची के लिए जन्म प्रमाण पत्र एसएससी बुक प्रमाण पत्र या फिर आपके पास है हाई स्कूल का सर्टिफिकेट या तो फिर अधिकारी द्वारा किया गया पहचान पत्र