Saturday, November 27, 2021

Jaunpur: Uncontrolled truck rammed into police post, one killed, Diwan's condition critical

 जौनपुर: अनियंत्रित ट्रक पुलिस चौकी में ट्रक घुसा, एक की मौत, दीवान की हालत गंभीर



सुल्तानपुर राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक पुलिस चौकी में घुस गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चौकी का दीवान गंभीर रूप से घायल हो गया

यूपी में जौनपुर के सरपहता थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर  राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। पान की गुमटी को रौंदते हुए एक अनियंत्रित ट्रक सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी में घुस गया। इस हादसे में पुलिस चौकी में मौजूद एक युवक की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि एक दीवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

No comments:

Post a Comment